Wednesday, February 23, 2022

अगलासेम टैलेंट सर्च एग्ज़ाम में लुधियाना की छात्रा रही अव्वल

23rd February 2022 at 6:23 PM

 2021-2022 में पहला राष्ट्रीय रैंक हासिल किया 

लुधियाना: 23 फरवरी 2022: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन)::

छात्राएं तेज़ी से आगे बढ़ती जा रही हैं। हर दिन उनके विकास की रफ्तार तेज़ हो रही है। अब एक और अच्छी खबर आई है लुधियाना से जहां धनुषठा छाबड़ा ने कमल किया है। 

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना की छात्रा धनुष्ठा छाबड़ा ने एग्लासेम एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित की गई अगलासेम टैलेंट सर्च एग्ज़ाम (एटीएसई) 2021-2022 में पहला राष्ट्रीय रैंक हासिल किया है। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र, स्वर्ण पदक और 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 
अगलासेम टैलेंट सर्च एग्ज़ाम (एटीएसई) कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा खोज-सह-छात्रवृत्ति परीक्षा है जिसमें छात्रों का उनके विज्ञान और गणित ज्ञान के आधार पर टैस्ट लिया जाता है। 

यह परीक्षा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपने साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर देती है जो उन्हें अपने शिक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 100 छात्रों को कुल 12.16 लाख रुपये की कुल 800 स्कॉलशिप प्रदान की गई।

Sunday, February 20, 2022

युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया मतदान में

नई सरकार के गठन में भी होगी महत्वपूर्ण भूमिका

चंडीगढ़
//लुधियाना: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::
इस बार कौन जीतेगा यह तो अब दस मार्च को ही पता चलेगा लेकिन इस बार मुकाबिला बहुकोणीय था। अनुमान लगाना आसान भी नहीं था। शायद इस बार एग्जिट पल वाले लोग भी इस चक्रव्यूह में चकरा जाएं। लेकिन एक बात पक्की है कि युवाओं में इस बार काफी उत्साह रहा। बहुत से लड़के लड़कियां ऐसे थे जिन्होंने पहली बार वोट डाल कर नई सरकार के चुनाव में अपना योगदान दिया। तकरीबन हर जगह युवाओं  पर उत्साह दिखा। क्रांति के लिए बंदूक की बात  को नकारते हुए इन लोगों ने लोकतान्त्रिक प्रक्रिया को पहल दी। अम्न को पहल दी। शांति को पहल दी। गुंडागर्दी और बाहुबल के प्रयोग को भी नकारा। पंजाब के युवाओं ने शांति प्रक्रिया के रस्ते को चुना है। 
लुधियाना के युवाओं में भी इस बार मतदान का जोश और उत्साह बहुत बड़े पैमाने पर देखने को मिला। पहली बार वोट डालने के लिए सम्मान निशानी के तौर पर मिला सर्टिफिकेट एक उपलब्धि की तरह था। इस  
प्रमाणपत्र को पा कर इनकी आंखों में एक नई सी चमक देखने को मिली। आज के वोटर ही भविष्य के विधायक और सांसद बन क्र सरका को भी चलाएंगे। युवाओं का इस जोशोखरोश के साथ आगे आना साबित करता है कि अब वृद्ध हो चुके नेताओं का ज़माना लद रहा है। 
उन्हें अपने घरों में बैठ कर इन बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहिए, सत्ता लोलुपता अब इन बज़ुर्गों को छोड़ देनी चाहिए। यवाओं के लिए स्वयं ही रास्ता खाली कर देना चाहिए। जिन छात्रों से हमारी बात हुई वे बहुत ही मेघावी हैं और गिरगिट की तरह रंग बदलते ज़माने की नब्ज़ अच्छी तरह से पहचानते हैं। यह लोग लाठी से नहीं बुद्धि से काम लेने वाले लोग हैं। निकट भविष्य में कचरे की तरह बन चुके तथाकथि नेताओं को ये लोग अपनी वोट की शक्ति से समाप्त कर देंगें। 
हरमनप्रीत कौर, सुखप्रीत सिंह,कर्ण सिंह, उमा, डिम्पल, चाहत गरचा, गगनप्रीत कौर और अन्य युवाओं ने बहुत सी अच्छी बातें की हैं जिन्हें हम जल्द ही किसी अलग पोस्ट में  आपके सामने रखेंगें। 
 

Wednesday, February 16, 2022

NCC कैडेट अरमानदीप कौर ने रौशन किया GCG का नाम

 16th February 2022 at 12:49 PM

सभी प्रतियोगिताएं जीत कर लिया नई दिल्ली की RDC 2022 में भाग

लुधियाना: 16 फरवरी 2022: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन)::

यह लुधियाना में स्थित राजकीय कन्या कालेज के लिए गर्व का क्षण था। गौरमिंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, लुधियाना की एनसीसी कैडेट सीपीएल अरमानदीप कौर ने बहुत सी कठिन प्रतियोगिताओं को सफलता से पूरा कर के  आरडीसी, नई दिल्ली 2022 के लिए अपनी विशेष  जगह बनाई। इस छात्रा ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। विभिन्न इंटर बटालियन और इंटर ग्रुप प्रतियोगिताओं के बाद 57 कैडेटों का चयन किया गया था, जिनमें से केवल 7 कैडेट लुधियाना ग्रुप से चुने गए थे और अरमानदीप कौर 3पीबी (जी) बटालियन एनसीसी के तहत नामांकित लुधियाना एकमात्र एसडब्ल्यू कैडेट थीं, जिसे प्रधान मंत्री रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चुने जाने का सुअवसर मिला। 

एनसीसी अकादमी, मलौट में आयोजित पहले शिविर के बाद से उसने अपना पूरा दिल और आत्मा प्रशिक्षण में लगा दिया है। शिविर के दौरान, वह सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता, ध्वज क्षेत्र प्रतियोगिता, ड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा थीं। उन्हें SW सेना विंग समूह स्तर में सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में चुना गया था। 

इसके बाद रोपड़ में, विभिन्न चयन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद, वह लुधियाना ग्रुप से आर्मी विंग की एकमात्र एसडब्ल्यू कैडेट थीं, जो आरडीसी 2022 में जगह बनाने में सक्षम हुई। प्रिंसिपल श्रीमती कृपाल कौर और लेफ्टिनेंट जसदीप कौर (एएनओ) ने अरमानदीप कौर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। नई ऊंचाइयों को छूकर और छात्रों के लिए महान उदाहरण स्थापित करके अपने संस्थान का नाम रोशन करना  हमेशां याद रहेगा, परिवार को भी और गांव-ज़िले, राज्य व देश को भी।