Showing posts with label Partap College. Show all posts
Showing posts with label Partap College. Show all posts

Wednesday, January 25, 2023

वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम

Wednesday 25th January 2023 at 2:42 PM

प्रताप कालेज ने याद दिलाया कि हम भूलेंगे नहीं वोट डालने जाना है 


लुधियाना: 25 जनवरी 2023: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन)::

मतदान दिवस को देश में सबसे बड़े त्यौहार के तौर पर जाना जाता है। इस सबसे बड़े त्यौहार को लेकर एक जागरूकता अभियान ज़ोरों से चल रहा है। इस मौके पर हर वोटर उस महान ऊंचाई पर होता है जब वह अपनी मन पसंद सत्ता चुन सकता है। उस दिन मतदाता के मन की ही चलती है। जिस बदलाव को वह लाना चाहता है उसे लाने के लिए वह अम्न पसंद दाल और व्यक्तियों को चुन कर सत्ता में ला सकता है। प्रताप कालेज आफ एजुकेशन, लुधियाना में 13वें राष्ट्रीय वोटर दिवस के अवसर पर भाषण तथा पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाये गये। कालेज प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर ने नये वोटर बने भावी शिक्षकों को वोट के अधिकार का महत्व बताते हुए हमेशा वोट देने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने भी इस सब को बहुत ही ध्यान से सुना। 

इस मौके पर कालेज की सहायक शिक्षिका श्रीमती पूनम बाला ने कालेज की बी.एड. तथा डी.एल.एड.कक्षाओं के विद्यार्थियों को वोट करके जनता का प्रतिनिधि चुनने के लिए अवश्य वोट देने के लिए मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ  "हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे"दिलाई।इस अवसर पर "मैं भारत हूँ" गीत भी सुनाया गया।कालेज के सहायक शिक्षक प्रदीप सिंह ने भी लोकतंत्र में वोट देने का महत्व बताया। इस तरह मतदाता के अधिकारों और शक्तियों की चर्चा बहुत ही विस्तार से हुई। 

यह सारी चर्चा बहुत ही ज्ञानवर्धक साबित हुई। तत्पश्चात भाषण तथा पोस्टर मेकिंग मुकाबले का भी आयोजन हुआ जिसमें बहुत ही सुंदर सुंदर पोस्टर बनाए गए। छात्र वर्ग की कलात्मक ऊंचाई भी इन üपोस्टरों के ज़रिए सब के सामने आई। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को इनाम दिये गए। अंत में राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Saturday, May 7, 2022

डा.फकीर चंद शुक्ला ने प्रताप कालेज में बताए कारगर नुक्ते

7th May 2022 at 12:46 PM

"डायटरी मैनेजमेंट फार लाइफस्टाइल डिसीज़िज" पर लैक्चर


लुधियाना: 7 मई 2022: (एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो):: 

प्रताप कालेज आफ ऐजुकेशन, लुधियाना में एम.एड.,बी.एड. तथा डी.एल.एड.कक्षाओं के भावी शिक्षकों तथा शिक्षकों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए डाइट के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करने हेतु "डायटरी मैनेजमेंट फार लाइफस्टाइल डिसीज़िज "विषय पर पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना के फूड एंड टैक्नोलॉजी विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा.फकीर चंद शुक्ला जी द्वारा एक्सटेंशन लैक्चर दिया गया।

कालेज प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर तथा एसोसिएट प्रोफेसर डा.बबीता अरोड़ा ने पौधा देते हुए डा. फकीर चंद शुक्ला का प्रताप परिवार की ओर से स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती पूनम बाला ने डा.फकीर चंद शुक्ला जी का औपचारिक परिचय देते हुए उन्हें व्याख्यान हेतु मंच पर आमंत्रित किया।

डा. फकीर चंद शुक्ला ने बताया कि वर्तमान समय में खानपान संम्बन्धित गलतियों के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है।अतः घरेलू खाद्य पदार्थों के सेवन से हम अधिकतर बीमारियों से अपना बचाव कर सकतें हैं।सही मात्रा व सही तरीकों से पानी के सेवन द्वारा भी अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।उन्होंने कोलेस्ट्रॉल सही रखने, हार्टअटैक से बचने,डाइटिंग करने के सही तरीके आदि पर सही खानपान की ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की।

कालेज प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर ने डा.फकीर चंद शुक्ला जी को प्रताप कालेज आफ ऐजुकेशन में आकर ज्ञानोपयोगी जानकारी सांझा करने के लिए अवार्ड आफ आनर देकर विशेष आभार व्यक्त किया।अंत में सहायक शिक्षिका पूनम बाला ने डा.फकीर चंद शुक्ला जी का अत्यंत  ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करने के लिए कालेज की ओर से  औपचारिक धन्यवाद किया। 

Monday, April 4, 2022

प्रकृति के नज़दीक जा कर जाना प्रकृति के रहस्यों को

4th April 2022 at 11:13 AM
 प्रताप कालेज: एक दिवसीय कसौली यात्रा का आयोजन 

लुधियाना
: 4 अप्रैल 2022: (एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::  

शिक्षा के साथ साथ
जीवन और  प्रकृति से परिचय करवाने के प्रयास भी प्रताप कालेज के एजुकेशन स्टाईल का एक अभिन्नं अंग हैं। इसी के अंतर्गत प्रताप कालेज आफ ऐजुकेशन, लुधियाना द्वारा शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियाँ करवा कर भावी शिक्षकों की शैक्षणिक कुशलता का विकास किया जाता है। कोविड 19 के उपरांत इस महाविद्यालय में भी कक्षाओं में विद्यार्थियों का आना शुरू हो गया है।अध्ययन और अध्यापन की प्रक्रिया उबाऊ न बन जाये, इस हेतु सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 
इसी क्रम में बी.एड.के पाठ्यक्रम पर आधारित एक दिवसीय भ्रमण के लिए  कालेज के सहायक शिक्षक प्रदीप सिंह, श्रीमती गगनदीप कौर तथा श्रीमती पूनम बाला के नेतृत्व में बी.एड. व डी.एल.एड. कक्षाओं के विद्यार्थियों का समूह कसौली घूमने गया। पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमण करके सभी छात्रों ने खूब मस्ती की। छात्र छात्राओं ने कसौली की पहाड़ियों के नज़दीक रह कर इनकी ऊंचाई, आदोलता और मज़बूती से बहुत कुछ सीखा। जीवन में अगर मुसीबतों के पहाड़ भी आएं तो उन पर विजय पाना भी सीखा। 
इसी के साथ एक साथ रहना और मिलजुल कर जीवन के हर रंग का आनंद लेना भी इसी यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। कालेज की इस सह शैक्षणिक गतिविधि को पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य अंग  बताते हुए कालेज प्रिंसिपल डा. मनप्रीत कौर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि से भावी शिक्षकों में अनुशासन, समय की पाबंदी, आपसी सहयोग व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ,पर्यावरण की स्वच्छताआदि कई मूल्य विकसित किये जा सकते हैं। प्रकृति के साथ रहते हुए जब प्रकृति के रहस्यों को जानने का प्रयास किया जाता है तो प्रकृति अपने सभी खज़ाने भी ऐसे लोगों के लिए खोल देती है। जो शिक्षा इस तरह की यात्राओं से मिलती है वह केवल पुस्तकीय ज्ञान से नहीं मिलती। इस मकसद में भी यह टूर बहुत ही लाभप्रद रहा। 

Monday, March 8, 2021

प्रताप कालेज में भी छाई रही महिला सशक्तिकरण की आवाज़

 महिला पत्रकारों का सम्मान भी किया गया 


लुधियाना: 8 मार्च 2021: (एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::

कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है.....! 

इसी संदेश और संकल्प को दोहराया गया आज लुधियाना की हंबड़ां रोड पर स्थित अग्रणी शिक्षण संस्था प्रताप कालेज आफ ऐजुकेशन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया जिसमें प्रगतिशील शायर कैफ़ी आज़मी की शायरी को बनाते  सबंधित मुद्दों की चर्चा शायरी के रंग में छायी रही। इसी के साथ ही श्री गुरुनानक देव जी की गुरु बाणी के हवालों से भी महिला सम्मान को बहुत ही रचनात्मक अंदाज़ में याद दिलाया गया। इसके साथ ही शिक्षा की रफ्तार  तेज़ी  पर भी काम हुआ। 

गौरतलब है कि लुधियाना में पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित बी.एड. तथा एम.एड.के साथ साथ एस.सी.ई.आर.टी.द्वारा संचालित डी.एल.एड. की कक्षाएं लाकडाउन के बाद दोबारा लगनी शुरू हो गई है। इस तरह यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति पर है। 

शिक्षा व्यवस्था में कोविड से बचाव के सारे उपाय अपनाकर इसे पुनः सुचारू रूप से चलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।विभिन्न शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करते हुए कालेज परिसर में लगातार कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी उपलक्ष्य में 8 मार्च 2021 को कालेज परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लुधियाना के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों की महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को विशेष रूप से पर्दे के पीछे रहकर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए सम्मान दिया गया।

कालेज के डायरेक्टर डा.बलवंत सिंह तथा कालेज प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र की महिला पत्रकार मनप्रीत कौर , दैनिक सवेरा समाचार पत्र की पत्रकार रजनी जलोटा, हिंदुस्तान टाइम्स की  वरिष्ठ महिला पत्रकार दीपा शर्मा, पंजाब स्क्रीन से कार्तिका सिंह का कालेज परिसर में स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा.रमेश इंद्र कौर बल मैडम को "लाइफ टाइम अचीवमेंट" सम्मान देकर सम्मानित किया गया।सभी उपस्थित महिला पत्रकारों को "अवार्ड आफ आनर "देकर सम्मानित किया गया।कालेज की आई.सी.टी.विषय की सहायक शिक्षिका श्रीमती किरण बत्तीजा को अवार्ड आफ एक्सीलेंस"से सम्मानित किया गया।

कालेज डायरेक्टर डा.बलवंत सिंह ने इन सभी महिला पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान का वर्णन करते हुए उनको सम्मानित किया। कालेज की प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर ने इन सभी सशक्त महिलाओं की कालेज परिसर में उपस्थिति को उनके द्वारा किए गए नारी दिवस आयोजन की सफलता माना।

कालेज की सहायक शिक्षिका बलविंदर कौर ने सफलतापूर्वक मंच संचालन किया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कविता, स्पीच आदि द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए। कालेज की सहायक शिक्षिका श्रीमती पूनम बाला ने स्वरचित कविता द्वारा  नारी विषयक भावाभिव्यक्ति भी की। कार्यक्रम के अंत में कालेज प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर ने सभी का धन्यवाद किया।