Wednesday, August 16, 2023

GCG लुधियाना में भी मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Tuesday 15th August 2023 at 9:43 PM

प्राचार्या श्रीमती सुमन लता एवं वरिष्ठ स्टाफ परिषद् ने ध्वजारोहण की रस्म अदा की

लुधियाना: 15 अगस्त 2023: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन):: 

लुधियाना के जानेमाने और प्राचीन कालेजों में से एक है भारत नगर चौंक में स्थित राजकीय कन्या कालेज। इस कालेज में पढ़ना आपमें आप में ही एक फख्र की बात हुआ करती है। पूरी तरह मैरिट के हिसाब से यहां दाखिला मिलता है। यहां तकरीबन सभी प्रमुख दिन त्योहार हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। इस बार का स्वतंत्रता दिवस भी पूरे जोशो खरोश के साथ मनाया गया। 

गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स लुधियाना में आज जब 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया तो हर तरफ प्रसन्नता महसूस की जा सकती थी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमन लता एवं वरिष्ठ स्टाफ परिषद् ने ध्वजारोहण की रस्म अदा की। 

आजादी के 77वें वर्ष के अवसर पर प्राचार्या श्रीमती सुमन लता ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम को याद किया और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान आदर्शों, मूल्यों और बलिदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र वर्ग और अन्य दर्शकों को राज्य और राष्ट्र की भलाई और प्रगति के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ली गई शपथ की याद दिलाई। इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स , एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ,टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी ने भाग लिया।

बी.ए .द्वितीय वर्ष की छात्रा शालिनी और हितैशी ने देशभक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयाँ वितरित की गईं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।