Saturday, November 19, 2022

रुद्राक्ष नए करियर के नए दरवाजे भी खोल सकता है

Saturday 19th November 2022 at 5:51 PM

मोहाली के सर्वहितकारी स्कूल में हुई एक नई पहल शुरूआत 

Photo By Sameep Adhikari at Unsplash

कैरियर की दिशा में नए क्षेत्र और नई आयाम खुल रहे हैं। कृषि के साथ साथ ज़िंदगी के अन्य क्षेत्र भी बदल रहे हैं। रुद्राक्ष का नया वैज्ञानिक पहलू और इसकी बढ़ती हुई मांग ने स्व निर्भरता पर आधारित अच्छी आमदनी का मार्ग भी सुझाया है। मोहाली से देखिए एक पंजाबी रिपोर्ट यहां इस लिंक को क्लिक करके।  इस रिपोर्ट का हिंदी रूप आप यहां देख ही रहे हैं। See Also in English

मोहाली: 19 नवंबर 2022: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन)::

रुद्राक्ष के बारे में अब तक बहुत कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है। इसके महत्व से कौन वाकिफ नहीं है? इसे आम आदमी की पहुंच में लाना एक असंभव काम था, लेकिन आज यह मुश्किल काम काफी हद तक हो चुका है। इससे आध्यात्मिक लाभ मिलने के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी अब लिया जा सकता है। इसमें एक नए तरह का करियर बनाया जा सकता है।

मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शंकर के आंसुओं से हुई है। जिससे रुद्राक्ष धारण करने से जातक पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। इसे धारण करने से व्यक्ति सभी कष्टों से बच जाता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रुद्राक्ष को विज्ञान में भी काफी प्रभावशाली माना गया है। लेकिन इस तक पहुंच बनाना आसान नहीं था। 

पर अब समय बदल गया है। तकनीक बहुत विकसित हुई है। अब आप अपने आस-पास के शहरों और इलाकों में भी रुद्राक्ष और उससे जुड़ी हर प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब रुद्राक्ष उगाने का प्रशिक्षण और अन्य सभी जानकारी मोहाली में भी मिल सकती है। पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के सदस्य सचिव जितिंदर शर्मा ने "जितेंद्रवीर सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल" सेक्टर -71, मोहाली में हर्बल लैब का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने दुर्लभ हर्बल पौधों और चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनमोल सदुपयोग पर अपने विचार साझा किए। इस एसोसिएशन के दूरगामी प्रभाव बहुत अच्छे होंगे और मोहाली के साथ-साथ आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। श्री ओम प्रकाश मनौली, पर्यावरण समन्वयक, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र ने उनका स्वागत किया और 50 से अधिक हर्बल पौधों और 20 प्रजातियों के हर्बल पौधों के बारे में संक्षिप्त और वर्णनात्मक जानकारी प्रदान की। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांकेतिक गमला आधारित पौधारोपण के दौरान श्री जतिंदर शर्मा ने रूद्राक्ष रोपने के बाद स्कूल संगोष्ठी कक्ष में औषधीय पौधों के हर्बेरियम का भी निरीक्षण किया। 

श्री शर्मा ने कहा कि हर्बल जड़ी-बूटियों को आम और खास लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है ताकि लोगों को इनके गुणों की पूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर्बल नर्सरी में उपलब्ध जड़ी-बूटियों से आसानी से आय अर्जित की जा सकती है। 

इस दौरान पंजाबी सिंगर और लोकेशन डायरेक्टर दर्शन औलख ने भी एक चित्रमय पौधा लगाया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि हर्बल गार्डन और नर्सरी में उनकी आने वाली पीढ़ी के लिए बहुमूल्य हर्बल पौधे हैं, जिनके बारे में छात्रों और शिक्षकों को पूरी तरह से जागरूक होने की आवश्यकता है ताकि हम मौजूदा हर्बल पौधों का सही उपयोग उनके स्वास्थ्य में शामिल कर सकें।

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Monday, November 14, 2022

अपने अंदर के बच्चे को जिन्दा रखने की प्रेरणा है बाल दिवस

जैन स्कूल में बाल दिवस धूम-धाम से मनाया गया 


लुधियाना: 14 नवंबर 2022: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन):: बाल दिवस नेहरू जी की याद के साथ ही हर बच्चे के मन में एक नयें उत्साह का उदय करता है। ऐसा उत्साह बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी अपने अंदर के बचपने को हमेशा ज़िंदा रखने के लिए प्रेरित करता है। जहाँ एक और ज़िन्दगी की भागदौड़ में 2 पल की फुर्सत के लिए भी वक़्त चुराना पड़ता है, वहां ऐसे दिन हमारे दिल के बच्चे को थोड़ी और शरारतें करने का आग्रह करते हैं।  

कुछ ऐसा ही उत्साह  जैन स्कूल की सुबह की असेंबली में भी देखने को मिला।  जहाँ +1 क्लास के बच्चों ने एक रंगारंग कार्यकर्म पेश किया।  बच्चों में जोश और उत्साह देखने लायक था।  बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालने के साथ-साथ उनके जीवन से सम्बंधित कविताएं, भजन, क्विज़, कहानियां, राजस्थानी एवं पंजाबी डांस इत्यादि पेश किया गया।  'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पर आधारित नाटक सबके आकर्षण का केंद्र रहा।  

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मीना गुप्ता जी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, उनके प्रस्तुतिकरण पर उनकी सराहना की।  मैनेजिंग कमेटी के प्रधान श्री नन्द कुमार जैन जी ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताते हुए, पूरी लगन और मेहनत के साथ पढाई करने का संदेश दिया। 

इस अवसर पर स्कूल मैनेजिंग कमेटी के चेयरपर्सन श्री सुखदेव राज जैन, प्रधान श्री नन्द कुमार जैन, सीनियर  उपप्रधान श्री विपन कुमार जैन, उपप्रधान श्री शांति स्वरुप जैन एवं श्री बांके बिहारी लाल जैन, सचिव श्री राजीव जैन, सह-सचिव श्री राकेश कुमार जैन, मैनेजर श्री अरविन्द कुमार जैन, केशियर श्री अशोक जैन,  स्कूल के समस्त स्टाफ मेंबर्स तथा विधार्थी उपस्थित थे। 

Thursday, November 3, 2022

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेली मनोरंजक बॉल गेम

 3rd November 2022 at 12:30 PM

"बॉल इन ट्यूब" गेम का मज़ा ले कर दौड़ी ख़ुशी की लहर 


लुधियाना
: 3 नवंबर 2022: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन)::

छोटी उम्र  के बोझ से बचाना और खेल खेल में सिखाना ही असली।  पंचकूला में  बी.के.एम.विश्वास स्कूल में आज किंडरगार्टन सेक्शन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इसी मकसद के अंर्गत "बॉल इन ट्यूब" गेम खेली। इसमें नर्सरी से लेकर  के.जी .कक्षा तक के बच्चों ने इस मजेदार खेल का आनंद उठाया। कक्षा अध्यापिका ने बताया इस तरह की गतिविधियों व खेलों से बच्चों की एकाग्रता शक्ति बढ़ती है और नियमित रूप से खेल कूद को जीवन का हिस्सा बनाने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतरीन तरीके से होता है 


Wednesday, November 2, 2022

बी सी एम आर्य स्कूल,ललतों शतरंज चैंपियनशिप में भी छाया

 2nd November 2022 at 8:33 AM

 मोक्षिता प्रथम  स्थान पर रही और विद्या सागर ने भी कमाल दिखाया 


लुधियाना: 2 नवंबर 2022: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन):: 

कभी किसी समय शतरंज को शाही घरानों का खेल जाना जाता था। मुन्शी प्रेमचंद की कहानी "शतरंज के खिलाड़ी"  बहुत ही खूबसूरती से इस खेल को दर्शाती है। बाद में इस पर फिल्म भी बनी थी। सन 1956  के काल को दर्शाती इस कहानी पर फिल्म बनी थी 1977 में और इसने तीन फिल्म फेयर एवार्ड भी जीते थे। दिमाग की कसरत तेज़ करने वाली शतरंज आज भी लोकप्रिय है। इस शतरंज के खिलाड़ी स्कूलों में भी अपनी  रहे हैं। 

बी सी एम आर्य स्कूल,ललतों की कक्षा- 1 की छात्रा मोक्षिता और कक्षा - III के  विद्या सागर ने जालंधर में आयोजित 6  फायर-ऑन-बोर्ड शतरंज टूर्नामेंट में भाग लिया। जिसमें  मोक्षिता ने प्रथम  स्थान हासिल किया और विद्या सागर को अंडर-9 श्रेणी में 500 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। प्रिंसिपल श्रीमती कृतिका सेठ ने उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Tuesday, September 6, 2022

आर्य कॉलेज गर्ल्ज़ सेक्शन में मनाया गया शिक्षक दिवस

5th September 2022 at 07:17 PM

शिक्षकों के लिए गीत, कविताएं एवं अपने विचार प्रस्तुत किए गए 


लुधियाना: 5 सितंबर 2022: (संजय//एजुकेशन स्क्रीन)::

आर्य कालेज फॉर गर्ल्ज़ भी लुधियाना के जानेमाने शिक्षा संस्थानों में से एक है। इस शिक्षा संस्थान का प्रभाव पंजबा में तो है ही पूरे उत्तर भारत में महसूस किया जाता है। इस कालेज में भी शिक्षक दिवस पर विशेष आयोजन हुए। शिक्षक के महत्व की चर्चा हुई और उसकी साधना का भी ज़िक्र हुआ। 

इस बार के शिक्षक दिवस पर आर्य कॉलेज गर्ल्ज़ सेक्शन में आज बड़ी धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों के लिए गीत, कविताएं एवं अपने विचार प्रस्तुत करके इस दिवस को यादगार बना दिया। इन सभी रचनाओं और मंचित की गई आइटमों में एक ख़ास संदेश था। 

कालेज की छात्राओं ने इस दिवस पर यह प्रण लिया कि वे सब शिष्या की भूमिका में अपना उत्तम प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर आर्य कॉलेज प्रबंधकीय समिति की सचिव श्रीमती सतीशा शर्मा ने छात्राओं को शिक्षक दिवस का महत्व समझाते हुए इस दिवस से प्रेरणा लेने को कहा। कालेज प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म अहलूवालिया ने इस अवसर पर  छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी उत्तम शिक्षा ही हमारे लिए शिक्षक दिवस की सफलता है। कॉलेज इंचार्ज श्रीमती कुमुद चावला ने सभी छात्राओं को भविष्य में बहुत मेहनत करके अपने शिक्षकों का नाम रोशन करने के लिए कहा।

Monday, September 5, 2022

शिक्षक दिवस पर हुआ कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन

 5th September 2022 at 07:24 PM
SDP सी.से.स्कूल बस्ती जोधेवाल में भी गुरु सम्मान की प्रेरणा दी गई 
लुधियाना: 5 सितंबर 2022: (संजय//एजुकेशन स्क्रीन)::

पांच सितंबर को मनाया जाना वाला शिक्षक दिवस आज भी भारत में पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। स्कूलों को विद्या के मंदिर की तरह सजाया और पूजा जाता है। अध्यापक को गुरी की तरह सम्मान दिया जाता है। इस तरह का सुखद दृश्य बहुत से स्थानों पर देखने को मिला। 

एस डी पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती जोधेवाल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल प्रबंधक कमेटी  के प्रधान श्री बलराज भसीन जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चार्ट, कार्ड, कविता और गीतों के माध्यम से अपने अध्यापकों के प्रति आदर भाव व्यक्त किया। 

गौरतलब है कि शिक्षक दिवस भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णा के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। अंइस सब इतिहास के संबंध में विद्यार्थियों को डॉक्टर राधाकृष्णन जी के जीवन से पूरी तरह परिचित कराया गया। स्कूल  इंचार्ज श्रीमती इंदु खुराना ने भी सभी सहकर्मियों को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्हें गुरु का सम्मान करने का संदेश दिया।  इस तरह यह एक यादगारी अवसर बना रहा। 

Sunday, September 4, 2022

GSTU ने फिर किया नई शिक्षा नीति का विरोध

 4 सितंबर 2022 दोपहर 02:36 बजे

जनविरोधी नई शिक्षा नीति 2020 को तत्काल रद्द करने पर दिया जोर


लुधियाना: 4 सितंबर 2022: (एमएस भाटिया//एजुकेशन स्क्रीन):: 

बज़ुर्ग अध्यापक नेता चरण सिंह सराभा फिर मैदान में हैं। नई शिक्षा नीति के खिलाफ उनका अभियान मंद नहीं पड़ा। उनका कहना है कि वह इस नई नीति को लागू नहीं होने देंगें क्य्नुकी यह सारे सिस्टम का ही सत्यानाश कर देगी। इस पर बात करते हुए उन्होंने सरकारी साज़िशों का भी भंडा फोड़ किया कि किस तरह सरकार अध्यापकों के सम्मानीय पद को खोखला करने पर तुली है। उनसे अध्यापक का सम्मान भी साज़िशी तरीके से छीना जा रहा है। 

गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स यूनियन पंजाब ने राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परवीन कुमार लुधियाना की अध्यक्षता में स्थानीय शहीद करनैल सिंह इसरू भवन में शिक्षकों की स्थिति बहाल करने और जनविरोधी नई शिक्षा नीति 2020 में गुणात्मक शिक्षा के अवसर पैदा करने के विषय पर शिक्षक दिवस समर्पित किया। विचारों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के राज्य संरक्षक चरण सिंह सराभा, सलाहकार बलकार वल्टोहा, प्रेम चावला, करज सिंह कैरों, परमिंदर पाल सिंह कालिया, प्रेस सचिव तहल सिंह सराभा ने कहा कि 1990-91 से भारत में आई नवउदारवादी आर्थिक नीतियां अध्यापन व्यवसाय को प्रभावित किया है। , शिक्षक की स्थिति और शिक्षकों की सेवा शर्तों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

इन्हीं उदार नीतियों के कारण शिक्षकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर होने लगी है और पिछले कई वर्षों से शिक्षक वर्ग के बुद्धिजीवी अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं। इन शिक्षकों को कई गुना कम वेतन दिया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षा प्रदाता, शिक्षा स्वयंसेवक जैसे नए नाम देकर शिक्षक के सम्मान को भी ठेस पहुंची है और शिक्षक का दर्जा भी छीना गया है.

यह सब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सरकारों की गैर-गंभीरता को भी उजागर करता है। इस समय संगठन के नेता जिंदर कुमार पायलट, मेघैदार सिंह बराड़, जगमेल सिंह पखोवाल ने पंजाब सरकार से मांग की कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में अनुबंध के आधार पर काम करने वाले सभी अयोग्य शिक्षकों को शिक्षा विभाग में बिना शर्त नियमित किया जाए. कंप्यूटर शिक्षकों का शिक्षा विभाग में विलय किया जाए।एन एस शिक्षा विभाग में क्यूएफ शिक्षकों को शामिल किया जाए।

नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द कर 1968 की शिक्षा नीति और अन्य महत्वपूर्ण जोड़ ऐसी नीति बनाई जाए, जिससे शिक्षा का निजीकरण और व्यावसायीकरण सभी स्तरों पर समाप्त हो सके। इसके अलावा, शिक्षा नीति तैयार करते समय शिक्षकों और शिक्षक संगठनों से परामर्श किया जाना चाहिए, जैसा कि कोठारी शिक्षा आयोग और 1966 पेरिस अंतर-देश सम्मेलन की सिफारिशों में सुझाया गया है।

इसके अलावा प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा के अनुसार पांच नियमित शिक्षक उपलब्ध कराए जाएं, माध्यमिक स्तर पर विषय के अनुसार शिक्षकों के पद दिए जाएं और नियमित भर्ती के माध्यम से भरे जाएं, सभी गैर शैक्षणिक कार्य और बीएलओ की ड्यूटी ली जाए. शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कटौती की जाए, जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के समूह के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। प्राथमिक एवं माध्यमिक विभागों के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों की उचित पदोन्नति के आदेश अविलम्ब जारी किये जाये।

5 सितंबर को पंजाब टीचर्स यूनियन ज्वाइंट फ्रंट स्कूल स्तर पर काला बिल्ला फहराएगा और पंजाब सरकार का झंडा फहराएगा और 10 सितंबर को संगरूर में हो रही विरोध रैली में पंजाब और यूटी ज्वाइंट फ्रंट पूरी तरह से हिस्सा लेंगे।

इस समय शिक्षक नेताओं के अलावा अन्य बलजीत टॉम तरन तारन, बलवीर सिंह कांग, बिक्रमजीत सिंह थारिके, मनीष शर्मा, हरिदेव, संजीव शर्मा, जोरा सिंह बासियां, संजीव यादव, जुगल शर्मा, रविंदरजीत सिंह रवि, जसपाल सिंह फरीदकोट, चरण सिंह ताजपुरी, बलजिंदर सिंह वडाली, कुलदीप कुमार, कंवलजीत सिंह झमका, दविंदर सिंह पीएयू, अमृतपाल सिंह तरनतारन, चरणजीत सिंह धारीवाल, शिव प्रभाकर आदि नेता मौजूद थे।

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Saturday, September 3, 2022

गवर्नमेंट हाई स्कूल जवद्दी में इंस्पायर मीट का आयोजन

3rd September 2022 at 08:56 PM

सेल्फी प्वॉइंट पर दिखा फोटो खिंचवाने वालों का एक्साइटमेंट


लुधियाना
: 3 सितंबर 2022: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::

एक समय था जब शिक्षा की गुरुकुल व्यवस्था थी। उस समय जिस बालक ने पढ़ना-लिखना सीखा वह कई वर्षों तक लगातार गुरुकुल में रहा। उनके गुरु की देखरेख में ही उनके संस्कार हुए और उनके व्यक्तित्व का विकास हुआ। जब पढ़ाई पूरी हुई तो वे एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में उभरे। एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने पूरे देश और समाज को अपना परिवार माना और किसी को भी इस परिवार का नुकसान नहीं होने दिया।

इसके बाद सामाजिक संरचना के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी परिवर्तन हुए। माता-पिता और शिक्षकों के बीच दूरियां आने लगीं। माता-पिता की बैठक केवल बड़े अंग्रेजी स्कूलों में स्टेटस सिंबल बन गई। सरकारी स्कूलों में से एक जवादी वाला हाई स्कूल है जहाँ पुरानी और नई तहज़ीब के मिश्रण को बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। प्राचार्य किरण गुप्ता अपने स्टाफ के साथ इस पर विशेष ध्यान दें।

आज माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय शिक्षा मंत्री एस. हरजोत सिंह जी के मार्गदर्शन में पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार राजकीय हाई स्कूल जावड़ी में अभिभावकों एवं शिक्षकों की बैठक भी आयोजित की गई। इंस्पायर मीट का उद्देश्य  उद्देश्य था बच्चों के अभिभावकों और अध्यापकों में नज़दीकियां लाना। यह  भी नज़दीक वाले ही चाहिए। तभी डॉन मिल कर बच्चे के भविष्य को सुंदर बना सकेंगे। 

इस पवित्र कार्य को पूरा करने के लिए सभी शिक्षकों ने व्यापक तैयारी की। विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कक्षा के बोर्ड बहुत अच्छे ढंग से सजाए गए थे। विभिन्न विषयों पर बच्चों द्वारा बनाए गए चार्ट बोर्ड पर लगाए गए, राज्य स्तरीय सुंदर लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों के सुंदर लेखन चार्ट बोर्ड पर रखे गए, पुस्तक प्रदर्शनी, शिक्षण एड्स-जागरूकता प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

यह एक यादगार आयोजन था जिसमें माता-पिता और शिक्षक भी मौजूद थे। दोनों की आंखों के सामने बच्चे थे। इसमें अभिभावकों ने भाग लिया। स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों और खेलकूद की भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। यह बिल्कुल नया चलन था। इस दिन यहां आए लोगों को याद करते हुए सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभिभावकों ने वहां फोटो खिंचवाए और शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

बच्चों के माता-पिता से भी उनकी राय ली गई। स्कूल के बदलाव को देखकर बच्चों के ये माता-पिता बहुत खुश हुए। इंस्पायर मीट शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को जोड़ने और प्रेरित करने के अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में भी सफल साबित हुआ। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह और प्रधानाध्यापिका श्रीमती किरण गुप्ता ने इस कार्य को जीतने के लिए अभिभावकों और सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को मज़बूत करने के लिए आप आप अपनी इच्छा के मुताबिक आर्थिक सहयोग भी करें तांकि इस तरह का जन  मीडिया जारी रह सके।

Friday, September 2, 2022

उत्कृष्ट योगदान के लिए सीटी यूनिवर्सिटी को सम्मान

2nd September 2022 at 3:19 PM

IIT बॉम्बे से सम्मान लेने वाली उत्तर भारत की एकलौती यूनिवर्सिटी 

लुधियाना: 2 सितंबर 2022: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन)::

आईआईटी बॉम्बे स्पोकन ट्यूटोरियल के माध्यम से एफ एल ओ एस एस और एम ओ ओ सी के बारे में प्रशिक्षण और जागरूकता फैलाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईआईटी बॉम्बे द्वारा सीटी यूनिवर्सिटी को सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि सीटी यूनिवर्सिटी पंजाब की इकलौती यूनिवर्सिटी है जिसे यह अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं, छात्रों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करने में भी इसने उत्तरी क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीटी यूनिवर्सिटी की मैडम सुखमनी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

एमओओसी सेल की उप निदेशक डॉ. कमल मलिक ने कहा कि सीटी यूनिवर्सिटी में एमओओसी सेल ने आईआईटी बॉम्बे स्पोकन ट्यूटोरियल के विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत प्रति सेमेस्टर 1000 से अधिक प्रमाणन आयोजित किए। छात्रों को पहले वीडियो लेक्चर के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया और फिर प्रोक्टर्ड परीक्षा भी ली गई। जिसके बाद छात्रों को आईआईटी बॉम्बे स्पोकन ट्यूटोरियल से प्रमाणपत्र मिला। डॉ. मलिक ने यह भी कहा कि सीटी यूनिवर्सिटी के छात्रों को ही नहीं बल्कि शिक्षकों को इसका लाभ उठाने का मौका मिला। शिक्षकों के कौशल को बढ़ाने के लिए एमओओसी सेल के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे आर प्रोग्रामिंग, मूडल लर्निंग आदि के लिए विभिन्न संकाय विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सीटी यूनिवर्सिटी में एमओओसी पाठ्यक्रमों के लिए एक समर्पित प्रयोगशाला है। सीटी यूनिवर्सिटी भविष्य में भी हमेशा यही मानक बनाए रखने का प्रयास करेगा।

इस
शुभ अवसर पर सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डा. मनबीर सिंह और कार्यवाहक वाईस चांसलर डाॅ. सतीश कुमार ने एमओओसी सेल और सीटीयू की पूरी टीम को उनके निरंतर प्रयासों के लिए बधाई दी और उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए प्रेरित भी किया।

डॉ. मनबीर सिंह ने कहा कि सीटी यूनिवर्सिटी एक परिवार है जो छात्रों को हर दिन नई उड़ान के लिए तैयार करता है और शिक्षकों व छात्रों द्वारा कई शोध और नई तकनीकों के सत्यापन पर जोर देता है।

Tuesday, July 19, 2022

मांगट के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खास आयोजन

 सकिट और पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम ज़रिए खोजी गई नई प्रतिभाएं 


लुधियाना
:19 जुलाई 2022: (एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो)::

ब्लॉक मांगट 2 के ब्लॉक स्तर पर सकिट और पोस्टर मेकिंग के मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखेवाल में करवाए गए। इन सभी मुकाबलों का परिणाम आज घोषित किया गया। इस परिणाम में सकिट में छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। सरकारी हाई स्कूल मत्तेवाडा से कोमलप्रीत कौर और टीम ने पहला स्थान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल  सेखेवाल से मनप्रीत सिंह मडार और टीम ने दूसरा स्थान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती जोधेवाल से सौम्या पाल और टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे मुकाबले में सकिट में 9 वी से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया इसमें  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती जोधेवाल से रमनजीत कौर और टीम ने पहला स्थान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदिरा पुरी से रीया रानी और टीम ने दूसरा स्थान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखेवाल से जसकरण सिंह और टीम ने दूसरा स्थान, सरकारी हाई स्कूल ससराली कॉलोनी से  सिमरन कौर और टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

पोस्टर मेकिंग  मुकाबलों में छठी से आठवीं  कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखेवाल से श्रेया वर्मा ने पहला स्थान, सरकारी मिडिल स्कूल मंगली टांडा से हरप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान,  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल  मानगढ़ से मोहित मान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में नौवीं से 12 वीं  कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांगट से भरत सिंह ने पहला स्थान, सरकारी  सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदिरा पुरी से रिया गुप्ता ने दूसरा स्थान, सरकारी हाई स्कूल कैलाश नगर से पिंटू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके आए हुए सभी  मेहमानों द्वारा इन बच्चों को  सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखेवाल के प्रिंसिपल नरेश कुमार , कविता प्रतियोगिता न्यायाधीश पंजाबी मालकिन शासकीय हाई स्कूल कैलाश नगर श्रीमती कमलदीप वर्मा , एस एस मास्टर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कक्का गाँव से अवनीश कुमार, नारा लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक पंजाबी मिस्ट्रेस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंड़िया कलां से श्रीमती प्रभजोत कौर, साइंस मिस्टरैस गवर्नमेंट मिडिल स्कूल गोंसगढ़ से श्रीमती जगजीत कौर, सुंदर लेखन प्रतियोगिता की जज पंजाबी मिस्टर गवर्नमेंट हाई स्कूल जमालपुर अवाना से श्रीमती रविंदर कौर, पंजाबी मिस्टर गवर्नमेंट हाई स्कूल खासी कलां से श्रीमती सुरिंदर कौर उपस्थित हुये। 

Saturday, July 16, 2022

सीजीसी लांडरा में श्री अखंड पाठ साहिब के साथ नया शुभारंभ

Saturday 16th July 2022 at 3:43 PM

 22वें शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर लिया गुरु का आशीर्वाद 


लांडरां
: (मोहाली): 16 जुलाई 2022: (गुरजीत बिल्ला//एजुकेशन स्क्रीन)::

हर साल की तरह इस बार भी चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज (सीजीसी) लांडरा में 22वें शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कैंपस में तीन दिवसीय अखंड पाठ के साथ की। सीजीसी  परिवार जिसमें मैनेजमेंट, फैक्लटी और छात्र इस पवित्र समारोह में उपस्थित हुए और उन्होंने 2022 के नए सत्र के लिए परमात्मा से आशर्वाद पाने के लिए प्रार्थना की। आज श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला गया और उसके उपरांत कीर्तन तथा गुरु के लंगर का आयोजन किया गया।

इस पवित्र समारोह के संपन्न होने के बाद, सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू तथा प्रेसिडेंट राशपाल सिंह धालीवाल, ने छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करते हुए  उनके प्रयासों और मेहनत के लिए बधाई दी और उनकी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने सीजीसी लांडरा को अपने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए एनबीए मान्यता प्राप्त करने तथा एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में 139 वां अखिल भारतीय स्थान प्राप्त करने, जो पिछले साल की एनआईआरएफ रैंकिंग से आठ अंकों का सुधार है, के लिए भी शुभकामनाएं दी।  उन्होंने उन्हें सीजीसी लांडरां की 21 साल की शानदार विरासत को मजबूत करने के लिए अपना योगदान बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जिसमें अगले साल देश के शीर्ष सौ शिक्षा संस्थानों की लीग में सीजीसी को शामिल करने की दिशा में काम करना सबसे शीर्ष लक्ष्य हो।

मनिपुर, आसाम, आन्ध्राप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, छत्तिसगढ़, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश ओर अन्य 15 से अधिक भारतीय राज्यों के छात्रों ने चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज (सीजीसी) लांडरा से पढ़ाई करने के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2022 में  दाखिला लिया है। उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा संस्थान के रुप में सीजीसी लांडरा की विश्वासनीयता को मज़बूत करते हुए देशभर से आए छात्रों के नए बैच इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, बायोटैक्नोलोजी, होटल मैनेजमेंट एवं अन्य कई कोर्सेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

Saturday, June 11, 2022

नई शिक्षा नीति के अनुसार पहली बार होगी स्नातक की परीक्षाएं

 Saturday 11th June 2022 at 18:44 IST

बीएससी तथा बीए का टाइम टेबल भी शीघ्र ही घोषित किया जाएगा


बड़वानी
: 11 जून 2022: (मध्यप्रदेश स्क्रीन//एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो)::

विवादों के बावजूद नई शिक्षा नीति लागू होनी शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में पहली बार हो रही हैं पहली बार होगी स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं। इसका प्रभाव  कैसा रहेगा इसका पता तो बाद में ही चलेगा लेकिन फ़िलहाल पूरे जोरशोर से परीक्षाओं की तैयारी है। 

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं पहली बार नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार इस सत्र में संपन्न करवाई जाएंगी। महाविद्यालय में परीक्षाएं प्राचार्य एन एल गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न होंगीं। परीक्षा प्रभारी डा श्याम नाईक तथा डा डेविड स्वामी ने बताया कि यह परीक्षा पद्धति, पुरानी शिक्षा नीति की परीक्षा पद्धति से भिन्न है। 

गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति के अनुसार विद्यार्थियों के मेजर, माइनर, जेनेरिक इलेक्टिव (सामान्य इलेक्टिव), वोकेशनल विषयों के प्रश्न पत्र लिए जाएंगे। नई शिक्षा नीति पर आधारित इस सत्र की परीक्षा का बीकॉम प्रथम वर्ष का टाइम टेबल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित हो चुका है, जबकि बीएससी तथा बीए का टाइम टेबल शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।

बीकाम स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 21 जून से प्रारंभ होगी। स्नातक प्रथम वर्ष की इन परीक्षाओ में महत्वपूर्ण है कि यदि कोई विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम के अलावा दूसरे पाठ्यक्रम से मेजर, माइनर, जेनेरिक इलेक्टिव (सामान्य इलेक्टिव) प्रश्न पत्र का चुनाव करता है तो उसे संबंधित पाठ्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। इसके लिए पृथक से परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

घोषित टाइम टेबल में यदि किसी विद्यार्थी को किसी प्रकार की समस्या है तो वह महाविद्यालय में संपर्क कर सकता है। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने का समय 11 से 5 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालयीन स्नातकोत्तर एमकॉम, एमए, एमएससी, एमएसडब्ल्यू की परीक्षाएं पुरानी शिक्षा नीति के अनुसार प्रारंभ हो रही है, एमकॉम की परीक्षाए 15 जून से प्रारंभ होगी जबकि एमए की परीक्षाएं 20 जून से प्रारंभ होगी। मीडिया प्रभारी डॉ बलराम बघेल ने बताया कि परीक्षाओं से संबंधित विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कला संकाय के डॉ रणजीत सिंह मेवाडे, वाणिज्य संकाय में डॉ आशीराम सस्त्या एवं विज्ञान संकाय में डाॅ श्याम नायक से महाविद्यालय समय में आकर संपर्क किया जा सकता है।

Saturday, May 7, 2022

डा.फकीर चंद शुक्ला ने प्रताप कालेज में बताए कारगर नुक्ते

7th May 2022 at 12:46 PM

"डायटरी मैनेजमेंट फार लाइफस्टाइल डिसीज़िज" पर लैक्चर


लुधियाना: 7 मई 2022: (एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो):: 

प्रताप कालेज आफ ऐजुकेशन, लुधियाना में एम.एड.,बी.एड. तथा डी.एल.एड.कक्षाओं के भावी शिक्षकों तथा शिक्षकों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए डाइट के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करने हेतु "डायटरी मैनेजमेंट फार लाइफस्टाइल डिसीज़िज "विषय पर पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना के फूड एंड टैक्नोलॉजी विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा.फकीर चंद शुक्ला जी द्वारा एक्सटेंशन लैक्चर दिया गया।

कालेज प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर तथा एसोसिएट प्रोफेसर डा.बबीता अरोड़ा ने पौधा देते हुए डा. फकीर चंद शुक्ला का प्रताप परिवार की ओर से स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती पूनम बाला ने डा.फकीर चंद शुक्ला जी का औपचारिक परिचय देते हुए उन्हें व्याख्यान हेतु मंच पर आमंत्रित किया।

डा. फकीर चंद शुक्ला ने बताया कि वर्तमान समय में खानपान संम्बन्धित गलतियों के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है।अतः घरेलू खाद्य पदार्थों के सेवन से हम अधिकतर बीमारियों से अपना बचाव कर सकतें हैं।सही मात्रा व सही तरीकों से पानी के सेवन द्वारा भी अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।उन्होंने कोलेस्ट्रॉल सही रखने, हार्टअटैक से बचने,डाइटिंग करने के सही तरीके आदि पर सही खानपान की ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की।

कालेज प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर ने डा.फकीर चंद शुक्ला जी को प्रताप कालेज आफ ऐजुकेशन में आकर ज्ञानोपयोगी जानकारी सांझा करने के लिए अवार्ड आफ आनर देकर विशेष आभार व्यक्त किया।अंत में सहायक शिक्षिका पूनम बाला ने डा.फकीर चंद शुक्ला जी का अत्यंत  ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करने के लिए कालेज की ओर से  औपचारिक धन्यवाद किया। 

Monday, May 2, 2022

GGN खालसा कॉलेज में हुआ कन्वोकेशन का आयोजन

 2nd May 2022 at 4:53 PM

डिग्री वितरण समारोह में मुख्य मेहमान थे कुंवर विजय प्रताप सिंह


लुधियाना
: 01 मई 2022: (एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो):: 

लुधियाना के गुजरांवाला गुरु नानक खालसा कॉलेज में आज डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में छात्रों के बीच करीब 300 डिग्रियां बांटी गईं। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह, विधायक, अमृतसर (उत्तर) और पूर्व आईपीएस शामिल रहे। गुजरांवाला खालसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. स.प. सिंह, पूर्व कुलपति, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर। इस अवसर पर स.गजिंदर सिंह, पं. हरदीप सिंह, एस. हरशरण सिंह नरूला और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला और विभिन्न विभागों के शिक्षक और छात्रों ने समारोह में भाग लिया।
डॉ एस. पी. सिंह ने औपचारिक रूप से गुलदस्ता भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कॉलेज के 100 साल के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक शैक्षणिक संस्थान है जहां प्रतिभाओं को आकार दिया जाता है। इस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर छात्रों ने विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक, न्यायिक, राजनीतिक, सामाजिक कल्याण, साहित्यिक गतिविधियों और खेल जगत में अपना नाम बनाया है। उन्होंने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उपाधि वितरण समारोह में डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में गुजरांवाला खालसा एजुकेशनल काउंसिल के पदाधिकारियों, प्राचार्यों, शिक्षकों और छात्रों को इस कॉलेज के 100 साल के गौरवशाली इतिहास और अनूठी उपलब्धियों पर बधाई दी. उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि आज पूरा विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ा हुआ है। जिसके तहत शिक्षा प्रणाली में भी कई तरह के बदलाव हो रहे हैं जो छात्रों के समग्र विकास के लिए फायदेमंद साबित होंगे। वर्तमान में भारतीय शिक्षा प्रणाली आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है। 
भारत सरकार यूजीसी और एआईसीटीई शैक्षिक संस्थानों जैसे शिक्षा को व्यावसायिक उन्मुख बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थापित किए हैं। आजकल सिर्फ डिग्री हासिल करना ही नहीं बल्कि नौकरी पाने के लिए हुनर का होना भी जरूरी है।
समारोह के अंत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह ने गुजरांवाला खालसा एजुकेशनल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. स.प. सिंह , डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह , प्रबंध अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी और कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में ज्ञान संसाधनों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में आप भी समाज में अपनी राह खुद बनाएं, पक्के रास्ते पर चलने के बजाय कुछ नया बनाएं ताकि दुनिया को आप पर गर्व हो। प्रो. मंजीत सिंह छाबड़ा निदेशक, जीजीएनआईएमटी/जीजीएनआईवीएस, प्राचार्य डॉ. परविंदर सिंह,  विशेष रूप से उपस्थित रहें। मंच का संचालन प्रो. जतिंदर कौर व डॉ. गुरप्रीत सिंह ने किया।

Monday, April 4, 2022

प्रकृति के नज़दीक जा कर जाना प्रकृति के रहस्यों को

4th April 2022 at 11:13 AM
 प्रताप कालेज: एक दिवसीय कसौली यात्रा का आयोजन 

लुधियाना
: 4 अप्रैल 2022: (एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::  

शिक्षा के साथ साथ
जीवन और  प्रकृति से परिचय करवाने के प्रयास भी प्रताप कालेज के एजुकेशन स्टाईल का एक अभिन्नं अंग हैं। इसी के अंतर्गत प्रताप कालेज आफ ऐजुकेशन, लुधियाना द्वारा शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियाँ करवा कर भावी शिक्षकों की शैक्षणिक कुशलता का विकास किया जाता है। कोविड 19 के उपरांत इस महाविद्यालय में भी कक्षाओं में विद्यार्थियों का आना शुरू हो गया है।अध्ययन और अध्यापन की प्रक्रिया उबाऊ न बन जाये, इस हेतु सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 
इसी क्रम में बी.एड.के पाठ्यक्रम पर आधारित एक दिवसीय भ्रमण के लिए  कालेज के सहायक शिक्षक प्रदीप सिंह, श्रीमती गगनदीप कौर तथा श्रीमती पूनम बाला के नेतृत्व में बी.एड. व डी.एल.एड. कक्षाओं के विद्यार्थियों का समूह कसौली घूमने गया। पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमण करके सभी छात्रों ने खूब मस्ती की। छात्र छात्राओं ने कसौली की पहाड़ियों के नज़दीक रह कर इनकी ऊंचाई, आदोलता और मज़बूती से बहुत कुछ सीखा। जीवन में अगर मुसीबतों के पहाड़ भी आएं तो उन पर विजय पाना भी सीखा। 
इसी के साथ एक साथ रहना और मिलजुल कर जीवन के हर रंग का आनंद लेना भी इसी यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। कालेज की इस सह शैक्षणिक गतिविधि को पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य अंग  बताते हुए कालेज प्रिंसिपल डा. मनप्रीत कौर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि से भावी शिक्षकों में अनुशासन, समय की पाबंदी, आपसी सहयोग व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ,पर्यावरण की स्वच्छताआदि कई मूल्य विकसित किये जा सकते हैं। प्रकृति के साथ रहते हुए जब प्रकृति के रहस्यों को जानने का प्रयास किया जाता है तो प्रकृति अपने सभी खज़ाने भी ऐसे लोगों के लिए खोल देती है। जो शिक्षा इस तरह की यात्राओं से मिलती है वह केवल पुस्तकीय ज्ञान से नहीं मिलती। इस मकसद में भी यह टूर बहुत ही लाभप्रद रहा। 

Monday, March 28, 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला साहित्य उत्सव और सम्मान समारोह

आयोजन कराया कविता कथा कारवां व सीटी यूनिवर्सिटी द्वारा 

आयोजन की कुछ तस्वीरें  
लुधियाना
: 28 मार्च 2022: (एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो)::
सीटी विश्वविद्यालय (सीटीयू) के सहयोग से साहित्यिक संस्था कविता कथा कारवां (पंजीकृत) (के के के) ने सीटी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला साहित्य उत्सव-2022 का आयोजन किया। इस अवसर पर सीटीयू के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि थे। जगराओं की एडीसीपी रुपिंदर कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात प्रसिद्ध भजन गायिका सरोज वर्मा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
कविता कथा कारवां की अध्यक्षा डॉ जसप्रीत कौर फलक ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और संगठन के बारे में परिचयात्मक जानकारी प्रदान की। उन्होंने साझा किया कि कविता कथा कारवां की अब कनाडा और भारत के अन्य राज्यों में भी शाखाएं हैं।
सीटीयू के कुलपति डॉ हर्ष सदावर्ती ने कहा कि आज महिलाओं ने जीवन के सभी क्षेत्रों में अपनी योग्यता साबित की है और सभी सम्मान और मान्यता की पात्र हैं।
 मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने "दिशाएं गा उठी हैं" पुस्तक का विमोचन किया।
विशिष्ट अतिथि माननीया रूपिंदर कौर ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए महिलाओं की सराहना की और उन्हें साहस के साथ निडर होकर कार्य करने और अपनी क्षमता के अनुसार गतिविधि के अपने चुने हुए क्षेत्र में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।
मनिंदर गोगिया ने महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई दी।
महिला विचार विमर्श सत्र में व्याख्यान और कविताओं के माध्यम से विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। डॉ वंदना गुप्ता (पश्चिम बंगाल), प्रोफेसर मंगला रानी (बिहार), डॉ अन्नपूर्णा सिसोदिया (मध्य प्रदेश), संयोगिता कुमारी (नई दिल्ली), डॉ रविंदर सिंह चंदी (लुधियाना), और डॉ जसप्रीत कौर फलक (लुधियाना) ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। 
 डॉ प्रवीण कुमार (सीटी यूनिवर्सिटी) ने खेल और खेल के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला और आयोजन के लिए सीटीयू के चयन के लिए कविता कथा कारवां का आभार व्यक्त किया।
 डॉ वंदना गुप्ता (पश्चिम बंगाल) को सत्र 2022-23 के लिए कविता कथा कारवां के पश्चिम बंगाल चैप्टर के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
सम्मान सत्र में डॉ वंदना गुप्ता (पश्चिम बंगाल) को सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान-2022, प्रो मंगला रानी (बिहार) को मन्नू भंडारी स्मृति सम्मान-2022, डॉ अन्नपूर्णा सिसोदिया (मध्य प्रदेश) को कृष्णा सोबती स्मृति सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया। और संयोगिता कुमारी (नई दिल्ली) को साहित्य के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जसकीरत सिंह (कनाडा), अंगद (लुधियाना) और अन्य ने अपने रचनात्मक चित्रों, फोटोग्राफी और पुस्तकों का प्रदर्शन करके कार्यक्रम को और शोभा प्रदान की।
 कार्यक्रम का समापन कविता कथा कारवां के सचिव डॉ रविंदर सिंह चंदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। डॉ राजेन्द्र सिंह साहिल द्वारा मंच की कार्यवाही का संचालन बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया।


Wednesday, February 23, 2022

अगलासेम टैलेंट सर्च एग्ज़ाम में लुधियाना की छात्रा रही अव्वल

23rd February 2022 at 6:23 PM

 2021-2022 में पहला राष्ट्रीय रैंक हासिल किया 

लुधियाना: 23 फरवरी 2022: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन)::

छात्राएं तेज़ी से आगे बढ़ती जा रही हैं। हर दिन उनके विकास की रफ्तार तेज़ हो रही है। अब एक और अच्छी खबर आई है लुधियाना से जहां धनुषठा छाबड़ा ने कमल किया है। 

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना की छात्रा धनुष्ठा छाबड़ा ने एग्लासेम एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित की गई अगलासेम टैलेंट सर्च एग्ज़ाम (एटीएसई) 2021-2022 में पहला राष्ट्रीय रैंक हासिल किया है। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र, स्वर्ण पदक और 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 
अगलासेम टैलेंट सर्च एग्ज़ाम (एटीएसई) कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा खोज-सह-छात्रवृत्ति परीक्षा है जिसमें छात्रों का उनके विज्ञान और गणित ज्ञान के आधार पर टैस्ट लिया जाता है। 

यह परीक्षा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपने साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर देती है जो उन्हें अपने शिक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 100 छात्रों को कुल 12.16 लाख रुपये की कुल 800 स्कॉलशिप प्रदान की गई।

Sunday, February 20, 2022

युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया मतदान में

नई सरकार के गठन में भी होगी महत्वपूर्ण भूमिका

चंडीगढ़
//लुधियाना: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::
इस बार कौन जीतेगा यह तो अब दस मार्च को ही पता चलेगा लेकिन इस बार मुकाबिला बहुकोणीय था। अनुमान लगाना आसान भी नहीं था। शायद इस बार एग्जिट पल वाले लोग भी इस चक्रव्यूह में चकरा जाएं। लेकिन एक बात पक्की है कि युवाओं में इस बार काफी उत्साह रहा। बहुत से लड़के लड़कियां ऐसे थे जिन्होंने पहली बार वोट डाल कर नई सरकार के चुनाव में अपना योगदान दिया। तकरीबन हर जगह युवाओं  पर उत्साह दिखा। क्रांति के लिए बंदूक की बात  को नकारते हुए इन लोगों ने लोकतान्त्रिक प्रक्रिया को पहल दी। अम्न को पहल दी। शांति को पहल दी। गुंडागर्दी और बाहुबल के प्रयोग को भी नकारा। पंजाब के युवाओं ने शांति प्रक्रिया के रस्ते को चुना है। 
लुधियाना के युवाओं में भी इस बार मतदान का जोश और उत्साह बहुत बड़े पैमाने पर देखने को मिला। पहली बार वोट डालने के लिए सम्मान निशानी के तौर पर मिला सर्टिफिकेट एक उपलब्धि की तरह था। इस  
प्रमाणपत्र को पा कर इनकी आंखों में एक नई सी चमक देखने को मिली। आज के वोटर ही भविष्य के विधायक और सांसद बन क्र सरका को भी चलाएंगे। युवाओं का इस जोशोखरोश के साथ आगे आना साबित करता है कि अब वृद्ध हो चुके नेताओं का ज़माना लद रहा है। 
उन्हें अपने घरों में बैठ कर इन बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहिए, सत्ता लोलुपता अब इन बज़ुर्गों को छोड़ देनी चाहिए। यवाओं के लिए स्वयं ही रास्ता खाली कर देना चाहिए। जिन छात्रों से हमारी बात हुई वे बहुत ही मेघावी हैं और गिरगिट की तरह रंग बदलते ज़माने की नब्ज़ अच्छी तरह से पहचानते हैं। यह लोग लाठी से नहीं बुद्धि से काम लेने वाले लोग हैं। निकट भविष्य में कचरे की तरह बन चुके तथाकथि नेताओं को ये लोग अपनी वोट की शक्ति से समाप्त कर देंगें। 
हरमनप्रीत कौर, सुखप्रीत सिंह,कर्ण सिंह, उमा, डिम्पल, चाहत गरचा, गगनप्रीत कौर और अन्य युवाओं ने बहुत सी अच्छी बातें की हैं जिन्हें हम जल्द ही किसी अलग पोस्ट में  आपके सामने रखेंगें। 
 

Wednesday, February 16, 2022

NCC कैडेट अरमानदीप कौर ने रौशन किया GCG का नाम

 16th February 2022 at 12:49 PM

सभी प्रतियोगिताएं जीत कर लिया नई दिल्ली की RDC 2022 में भाग

लुधियाना: 16 फरवरी 2022: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन)::

यह लुधियाना में स्थित राजकीय कन्या कालेज के लिए गर्व का क्षण था। गौरमिंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, लुधियाना की एनसीसी कैडेट सीपीएल अरमानदीप कौर ने बहुत सी कठिन प्रतियोगिताओं को सफलता से पूरा कर के  आरडीसी, नई दिल्ली 2022 के लिए अपनी विशेष  जगह बनाई। इस छात्रा ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। विभिन्न इंटर बटालियन और इंटर ग्रुप प्रतियोगिताओं के बाद 57 कैडेटों का चयन किया गया था, जिनमें से केवल 7 कैडेट लुधियाना ग्रुप से चुने गए थे और अरमानदीप कौर 3पीबी (जी) बटालियन एनसीसी के तहत नामांकित लुधियाना एकमात्र एसडब्ल्यू कैडेट थीं, जिसे प्रधान मंत्री रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चुने जाने का सुअवसर मिला। 

एनसीसी अकादमी, मलौट में आयोजित पहले शिविर के बाद से उसने अपना पूरा दिल और आत्मा प्रशिक्षण में लगा दिया है। शिविर के दौरान, वह सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता, ध्वज क्षेत्र प्रतियोगिता, ड्रिल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा थीं। उन्हें SW सेना विंग समूह स्तर में सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में चुना गया था। 

इसके बाद रोपड़ में, विभिन्न चयन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद, वह लुधियाना ग्रुप से आर्मी विंग की एकमात्र एसडब्ल्यू कैडेट थीं, जो आरडीसी 2022 में जगह बनाने में सक्षम हुई। प्रिंसिपल श्रीमती कृपाल कौर और लेफ्टिनेंट जसदीप कौर (एएनओ) ने अरमानदीप कौर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। नई ऊंचाइयों को छूकर और छात्रों के लिए महान उदाहरण स्थापित करके अपने संस्थान का नाम रोशन करना  हमेशां याद रहेगा, परिवार को भी और गांव-ज़िले, राज्य व देश को भी।