Friday, August 30, 2013

मुस्‍लि‍म महि‍लाओं में साक्षरता

29-अगस्त-2013 18:29 IST
पूरे मुस्लिम समुदाय में गरीबी के मामले अधि‍क
उपलब्‍ध सूचना के अनुसार, बहराइच, देवरि‍या और गोरखपुर जि‍लों सहि‍त पूरे उत्‍तर प्रदेश में सामाजि‍क आर्थि‍क कारणों की वजह से मुस्‍लि‍म महि‍लाओं में साक्षरता दर राष्‍ट्रीय स्‍तर पर महिलाओं की साक्षरता दर से कम है। उत्‍तर प्रदेश में मुस्‍लि‍म महि‍लाओं सहि‍त पूरे मुस्लिम समुदाय में गरीबी के मामले अधि‍क है। यह जानकारी आज लोकसभा में प्रश्‍न के एक लि‍खि‍त उत्‍तर में अल्‍पसंख्‍यक मामलों के राज्‍य मंत्री श्री नि‍नोंग एरिंग ने दी। 

अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय ने अल्‍पसंख्‍यक महि‍लाओं सहि‍त अल्‍पसंख्‍यकों के वि‍कास के लि‍ए एक बहु-आयामी रणनीति‍ अपनाई है। अल्‍पसंख्‍यकों को शैक्षि‍क रूप से मजबूत करने के लि‍ए मैट्रि‍क से पहले, मैट्रि‍क पास करने के बाद और मेधा-सह-साधन छात्रवृत्‍ति‍यां दी जाती है। इन योजनाओं के तहत कम से कम 30 फीसदी सीटें छात्राओं के लि‍ए आरक्षि‍त है। इसके अलावा मंत्रालय के अधीन स्‍वायत संस्‍था मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन 11वीं और 12वींद कक्षा की अल्‍पसंख्‍यक छात्राओं को खास तौर पर छात्रवृत्‍ति‍यां प्रदान करती है। यही नहीं, प्रधानमंत्री के 15 बि‍न्‍दु कार्यक्रम और अल्‍पसंख्‍यकों के लि‍ए बहु-आयामी वि‍कास कार्यक्रम के तहत स्‍कूलों, छात्राओं के लि‍ए हॉस्‍टल इत्‍यादि‍, औद्योगि‍क प्रशि‍क्षण संस्‍थानों, पोलि‍टेक्‍नि‍क इत्‍यादि‍ खोले जा रहे हैं। इसके अलावा अल्‍पसंख्‍यक महिलाओं में नेतृत्‍व क्षमता के विकास के लिए नयी रोशनी योजना 2012-13 से ही चलाई जा रही है, जिसके तहत सरकारी व्‍यवस्‍था, बैंकों और अन्‍य संस्‍थानों के साथ सभी स्‍तर पर व्‍यवहारकुशल होने के लिए जरूरी जानकारी और साधन मुहैया कराये जा रहे हैं। लघु वित्‍त की जरूरतें पूरी करने के लिए राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक विकास एवं वित्‍त निगम द्वारा एक खास योजना महिला समृद्धि योजना चलाई जा रही है। हाल ही में अल्‍पसंख्‍यकों की क्षमता विकास के लिए मंत्रालय ने सीखो और कमाओ नाम से एक योजना बनाई है, जिसमें 30 फीसदी सीटें अल्‍पसंख्‍यक महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। (PIB)
***
इ.अहमद/अनि‍ल/मनोज -5899

लुधियाना: डी डी जैन कालेज की छात्राओं का अच्छा प्रदर्शन

एमएससी:मनप्रीत कौर ने 81.6 % अंकों के साथ लिया पहला स्थान 
लुधियाना: 29 अगस्त 2013: (शिक्षा स्क्रीन): शिक्षा के क्षेत्र में लुधियाना का देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फॉर वूमेन हमेशां गौरवशाली शिक्षा संस्थानों में गिना जाता है। इस बार भी कालेज के परिणामों में यह परम्परा बरकरार रही। इसी कालेज की एमएससी आइटी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी के घोषित परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया। कालेज की छात्रा मनप्रीत कौर ने 81.6 प्रतिशत अंकों के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह इसी कालेज की जसप्रीत ने भी 81.1 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व मीनू ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पीयू में दसवां स्थान पाया।

कालेज की मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन समाज रत्न हीरा लाल जैन, प्रधान केदार नाथ जैन, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार जैन, शांति स्वरूप जैन, उपप्रधान शीतल कुमार जैन, सेक्रेट्री विपन जैन, मैनेजर सुरिंदर कुमार जैन व प्रिंसिपल डा.सरिता बहल ने छात्राओं को बधाई दी। गौरतलब है कि इस कालेज से पढने वाली बहुत सी छात्राएं अब बहुत से उच्च पदों पर नियुक्त हैं और कालेज के साथ साथ लुधियाना, पंजाब और देश का नाम रौशन कर रही हैं।

डीडी जैन की जसप्रीत रही यूनिवर्सिटी में अव्वल

केसीडबल्यू की छात्राओं का भी शानदार प्रदर्शन

Thursday, August 29, 2013

केसीडबल्यू की छात्राओं का भी शानदार प्रदर्शन

कृष्णा, जसमीत और मनप्रीत का बेहतर प्रदर्शन 
लुधियाना:29 अगस्त 2013:: (शिक्षा स्क्रीन): लडकियाँ लगातार हर क्षेत्र में अपन वर्चस्व  हैं और साबित कर रही हैं कि वे किसी से कम नहीं! इस बार भी लुधियाना के जाने माने शिक्षा संस्थान खालसा कालेज फॉर वूमेन, सिविल लाइंस की छात्राओं ने कमाल कर दिखाया है। एमए फाइन आ‌र्ट्स सेकेंड सेमेस्टर में उन्होंने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया। कालेज की तीन छात्राओं ने पंजाब यूनविर्सिटी में जगह बनाई। कृष्णा ने 90 प्रतिशत अंक लेकर पीयू में चौथा, जसमीत कौर ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां व मनप्रीत कौर ने 77.5 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान पाया। कालेज प्रिंसिपल डा. वरिंदर कौर थिंद ने छात्राओं को बधाई दी।

लुधियाना: डी डी जैन कालेज की छात्राओं का अच्छा प्रदर्शन 

डीडी जैन की जसप्रीत रही यूनिवर्सिटी में अव्वल

Sunday, August 11, 2013

शिक्षकों को गैर शैक्षिक प्रयोजनों के लिए तैनात नहीं किया जाना चाहिए

11-अगस्त-2013 17:56 IST
राष्ट्रीय ज्ञान आयोग ने की स्पष्ट सिफारिश
रोष व्यक्त करते टीचर (तस्वीर द ट्रिब्यून से साभार
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. शशि थरूर ने कहा है कि 2009 के राष्ट्रीय शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अनुसार किसी भी शिक्षक को जनगणना, आपदा राहत ड्यूटी अथवा स्थानीय निकायों या राज्य विधान मंडल या संसद के चुनावों से संबंधित ड्यूटी को छोड़ कर किसी अन्य गैर शैक्षिक प्रयोजन के लिए तैनात नहीं किया जा सकता। 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ज्ञान आयोग ने भी सिफारिश की है कि मतदान केंद्रों के प्रबंधन और सर्वेक्षणों आदि के लिए आंकड़े एकत्र करने जैसे अनेक प्रकार के गैर शैक्षिक कार्यों में शिक्षकों को तैनात करने से शिक्षण के लिए समय में कटौती होती है और शिक्षकों के व्यावसायिक स्तर को कम करके आंका जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में अन्य श्रेणियों के सरकारी कर्मचारियों को लगाया जा सकता है या इन प्रयोजनों के लिए विशेष रूप से कर्मचारी नियोजित किए जा सकते हैं। शिक्षकों पर ऐसे दायित्वों का बोझ कम किया जाना चाहिए। यह जानकारी मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री शशि थरूर ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी। (पीआईबी)
******
वि. कासोटिया/देवेश/संगीता/राजीव/बेसरा-5430


लुधियाना के कालेज में रही तीज की धूम 

मेहनत, जज्बे और बहादुरी की एक सच्ची कहानी



Saturday, August 10, 2013

लुधियाना के कालेज में रही तीज की धूम

मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कालेज में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
लुधियाना: 8 अगस्त; 2013: (रेक्टर कथूरिया/पंजाब स्क्रीन): तीज का त्योहार इस बार भी हर तरफ हर्षो उल्लास और धूमधाम से मनाया गया इस सम्बन्ध में एक शानदार कार्यक्रम लुधियाना के मास्टर तार सिंह मेमोरियल कालेज में भी हुआ हर बार की तरह इस बार भी कॉलेज में सजी-धजी मुटियारें हर तरफ मस्ती, डांस और पंजाबी गानों की धूम से  पूरे माहौल को संगीत और डांस के जादू से यादगारी बना रहीं थीं। कार्यक्रम के दौरान कुछ अलग सा ही नजारा था मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन का। गौरतलब है कि इस बार कालेज में तीज कार्यक्रम के साथ-साथ फ्रेशर पार्टी का भी आयोजन किया गया। आसमान में आँख मिचोली खलते बादल, सावन की फुहारें, सजी-संवरी, झूला-झूलतीं पंजाबी पहरावे में मोहक लगती मुटियारें तो कहीं मेंहदी रचाती लड़कियां हरव तरफ एक अलग सा रंग था। कहीं रंग-बिंरगी चूडिय़ों की खनखनाहट सुने दे रही थी तो कहीं मुटियारों के सिर पर सजी संतरंगी चुन्नियां और सगी-फूल टीका कोका भूले बी इसरे पंजाब के याद ताज़ा करा रहे थे। वातवरण में गूंजती पंजाबी लोक धुनें और गिद्दे की धमक ने मंच पर एक बार तो वही पंजाब रच दिया था जो अब तेज़ी से लुप्त होता जा रहा है।
        हर तरफ रंग था, जोश था, उत्साह था और आधुनिकता के साथ साथ अपनी परम्परा को अपने साथ बनाये र्ख्न्र का दृढ़ संकल्प भी था पंजाब की परम्परा को दिखाती पंजाबी ड्रेस और आधुनिक जमाने के साथ कदम मिलाने का जोश दिखाती वेस्टर्न ड्रेस में सजी लड़कियां अपनी परफार्मेंस देने का इंतजार कर रही थीं। 
अपने टीवी के अतीत को एक बार फिर ज्वलंत करती तेजिन्द्र कौर और उसकी टीम की सदस्याएं अपने मनमोहक बोलों और खनखनाती सुरीली आवाज़ के साथ दर्शकों को शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखने में कामयाब रहीं दर्शक और श्रोता मन्त्र मुग्ध हुए नजर आ रहे थे जैसे उन पर किसी ने जादू कर दिया हो। संगीत का जादू, मस्ती का जादू, कुछ बन दिखाने का जोश, कुछ कर दिखाने का संकल्प---तीज के बहाने से इन छात्रायों में छुपी कला और आगे बढने की ललक पंख लगा कर बाहर आ रही थी। सुनिश्चित है की अगर यह कार्यक्रम न हुआ होता तो उह कला अंतर मन के किसी कोने में लगातार छुपी की छुपी ही रह जाती
         इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान स्वर्ण सिंह तथाप्रबंधक कमेटी के ठेकेदार कंवलइंद्र भी मौजूद रहे।  कॉलेज प्रिंसीपल प्रवीण कौर चावला ने जहाँ तीज के महत्व की चर्चा की वहीँ नई छात्रयों को सुस्वागतम भी कहा मिस तीज और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें तियां दी रानी अर्शदीप कौर, कुड़ी पंजाबण हरमनदीप कौर बनीं तथा कुड़ी मजाजण का ताज नवदीप कौर के सिर सजा। नए आए स्टूडेंट्स के लिए मिस फ्रेशर ऐश्वर्या बनी, फस्र्ट रनरअप शिफाली और सेकेंड रनरअप हरप्रीत कौर बनीं। सभी विजेताओं को प्रधान स्वर्ण सिंह, कंवलइंद्र सिंह ठेकेदार और प्रिंसीपल प्रवीण कौर चावला ने सम्मानित किया।

लुधियाना: हर्षो-उल्लास से मनाया गया तीज का त्यौहार 

लुधियाना के कालेज में रही तीज की धूम 

Wednesday, August 7, 2013

भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्‍यिकी सेवा परीक्षा

06-अगस्त-2013 20:41 IST
परीक्षा, 2012 के परिणाम घोषित
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिसम्‍बर, 2012 में आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्‍यिकी सेवा परीक्षा, 2012 की लिखित परीक्षा और तत्‍पश्‍चात् जून, 2013 में हुए व्‍यक्तित्‍व परीक्षण के परिणामों के आधार पर भारतीय आर्थिक सेवा के लिए 31 उम्‍मीदवारों, जिनमें 16 सामान्‍य (पीएच - 2 के 01 सहित), 08 अन्‍य पिछड़ा वर्ग, 05 अनुसूचित जाति और 02 अनुसूचित जनजाति के उम्‍मीदवार शामिल हैं, की योग्‍यताक्रम में अनुशंसा 31 रिक्तियों (जिनमें 16 सामान्‍य, 08 अन्‍य पिछड़ा वर्ग, 05 अनुसूचित जाति और 02 अनुसूचित जनजाति) के प्रति की गई है जिनमें पीएच-2 और पीएच-3 प्रत्‍येक के लिए के लिए आरक्षित 01 रिक्ति भी शामिल है और भारतीय सांख्‍यिकी सेवा के लिए 21 उम्‍मीदवारों, जिनमें 10 सामान्‍य, 09 अन्‍य पिछड़ा वर्ग, 02 अनुसूचित जाति के उम्‍मीदवार शामिल हैं, की योग्‍यताक्रम में  अनुशंसा 38 रिक्तियों (जिनमें 16 सामान्‍य, 07 अन्‍य पिछड़ा वर्ग, 10 अनुसूचित जाति और 05 अनुसूचित जनजाति) के प्रति की गई है जिसकी सूची संलग्‍न है जिनमें पीएच-1 के लिए 02 और पीएच-3 के लिए आरक्षित 1 रिक्ति भी शामिल है।

2.    अनुक्रमांक 4071 और 5575 (भारतीय आर्थिक सेवा) तथा 1957 एवं 7731 (भारतीय सांख्‍यिकी सेवा) वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है ।

3.    सूची में नाम के समक्ष दिए गए आंकड़े उम्‍मीदवारों की अनुक्रमांक को दर्शाते हैं ।

4.    संघ लोक सेवा आयोग के परिसर “सी गेट” के नजदीक एक “सुविधा केन्द्र” है । उम्मीदवार इस केन्द्र से अपनी परीक्षा/भर्ती के संबंध किसी भी प्रकार की जानकारी/स्‍पष्‍टीकरण कार्य दिवसों में प्रात: 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक स्वयं आकर अथवा दूरभाष संख्या 011-23385271/011-23381125/011-23098543 से प्राप्त कर सकते हैं । परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in  पर भी उपलब्ध  होगा । जिन उम्‍मीदवारों ने अर्हता प्राप्‍त नहीं की है उनके अंक पत्रक आयोग की वेबसाइट पर अंतिम परिणाम की घोषणा के 15 दिनों के अंदर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे और  ये 45 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्‍ध रहेंगे । 


भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा 2012
क्र.सं. अनुक्रमांक   नाम                 
1.        86             साकेत मालवीय
2.      2708             राहुल कुमार राकेश
3.      9503             अंशु शेरावत
4.      7523              अनुश्री राहा
5.     12305             आकांक्षा अरोड़ा
6.      8398              दिव्‍या शर्मा
7.      6550              सात्‍विक देव
8.      2379             आरती एल आर
9.      1196             राघव भट्ट
10.     8867             शालिनी गुप्ता
11.     1551             रीमा जैन
12.    13045             प्रेरणा साही
13.    11760             गौरव कुमार झा
14.     6181             एम राहुल
15.     6825             शालिनी महाजन
16.    10172             नेहा यादव               
17.     8395             विजित कृष्णन के                                
18.    10005             अमित साहू              
19.    14514             पुनीत कुमार       
20.     5575             नीरज कुमार       
21.    4195             सतिंदर कुमार            
22    4071             शिंदे आशीष अशोक
23.     6607             कामिनी तांडेकर          
24.     7118             हरीश कुमार कल्‍लेगा
25.    2319             दीपक कुमार दास         
26.     6420             रबि रंजन               
27.     7276             जगदीश कुमार           
28.    1772             गौरव कटियार            
29.     7186             विजय कुमार       
30.     7132              पौसियानमुआंग तुंगलुट     
31.    10680             एनजी यिरमायई          

भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2012

क्र.सं. अनुक्रमांक नाम                      
1.      2431             मोनिका कुमावत                
2.      7139             सृजन आचार्य
3.       420             अर्चना शुक्ला
4.      2318             गुंजन वर्मा                    
5.      1678             अक्सा इलाही
6.      2621             रिंकी गुप्ता
7.      1036             गायकवाड़ कीर्ति नंदकिशोर
8.      3961            रॉनी जोस कोक्‍काड
9.      3323            पुष्‍पेन्‍द्र सिंह
10.     7988           मानवी अग्रवाल
11.    3073             पल्लवी अग्रवाल
12.     1957             शिव बालक वर्मा                
13.     5633             सचिन कुमार यादव       
14.     7725             नवदीप सिंह             
15.     1606             दीपक कुमार               
16.     1815           विकास निगम
17.       39            कुवर आलोक सिंह यादव         
18.     7731             ऋतु                          
19.     3426             सुनील कुमार पटेल        
20.     6134             जितेंद्र कुमार वर्मा              
21.     7474        विनीश पी पी
            
     संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आज यहां जारी एक प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई है।
***
वि.कासोटिया/सुधीर/मनोज-5344