Showing posts with label Arvinder Singh Ladi. Show all posts
Showing posts with label Arvinder Singh Ladi. Show all posts

Thursday, July 16, 2020

देश को आत्मनिर्भर बनाने में मग्न ठाकुर दलीप सिंह के नामधारी

16th July 2020 at 4:21 PM
आस्ट्रेलिया की संगत ने खोला गांव चुन्नी में निशुल्क सिलाई शिक्षा केंद्र 
लुधियाना: 16 जुलाई 2020: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन):: 
कुछ लोग देश को आत्मनिर्भर बनाने के वायदे करते हैं, नारे लगाते हैं और दावे करते हैं और लम्बे चौड़े भाषण करते हैं लेकिन कुछ लोग बिना कुछ बोले चुपचाप बहुत ही ख़ामोशी से केवल काम करते हैं। इसी तरह के विलक्षण लोगों में से एक हैं ठाकुर दलीप सिंह। विगत कई बरसों से उनकी नामधारी संगत के सदस्य बहुत सी जगहों पर सक्रिय हैं। कहीं पर झौंपड़पट्टी के लोगों का जनजीवन सुधरने का काम चल रहा है तो कहीं पर निशुल्क शिक्षा दे कर शिक्षा की रौशनी फ़ैलाने का संकल्प फलफूल रहा है। कहीं पर हैल्थ केयर का काम जारी है तो कहीं पर राशन वितरण का। इसी सिलसिले में जिला फतिहगढ़ साहिब के गांव चुन्नी में  नामधारी संगत ने एक सिलाई शिक्षा केंद्र खोला है तांकि  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। आस्ट्रेलिया की नामधारी संगत के बहुत से अन्य प्रयासों के साथ साथ अब यह प्रोजेक्ट भी शुरू हो गया है। 
प्राकृतिक सुंदरता से भरा यह गांव शहरी आबादी से भी ज़्यादा दूर नहीं है। बहुत से लोग इसी सड़क से चंडीगढ़ खरड़ की तरफ आते जाते हैं। इसी गांव में बाबा बियर सिंह निशुल्क सिलाई शिक्षा केंद्र शुरू किया गया है। मंडी बोर्ड बस्सी पठाणा के चेयरमैन सतबीर सिंह नौगांवां ने इसका उदघाटन किया। 
 इस शुभ अवसर पर मनोज कुमार भी मौजूद थे और गौरव कौशल भी थे। आल इंडिया सिख संगत पंजाब की तरफ से बचन सिंह भी विशेष तौर पर आये हुए थे। नमो संघ हरियाणा की अध्यक्षा मैडम मीना  गर्ग ने इस सरे प्रेस की बहुत ही प्रशंसा भी की। हरमिंदर सिंह और विजय पाठक का साथ साथ दया शंकर (विश्व हिन्दू परिषद) भी मौजूद रहे। 
समाज सेवा के लिए सक्रिय रहने वाले नामधारी तेजिंदर सिंह मोहाली ने इस प्रोजेक्ट के शुभारम्भ का विवरण देते हुए कहा कि यह सब कदम ठाकुर दलीप सिंह जी के दिशा निर्देशों के मुताबिक ही चलाये जा रहे हैं। ज़रूरतमंद परिवारों की मूलभूत सुविधाएँ पूरी करने के साथ साथ उन परिवारों के सदस्यों को आत्मनिर्भर बना कर अपने पैरों पर खड़ा करना भी गाकर दलीप सिंह जी की प्राथमिकताओं में से एक है। 
गांव चुन्नी में खोला गया यह सिलाई शिक्षा केंद्र भी इसी अभियान का हिस्सा है। ज़रूरतमंद परिवारों के लिए
पाखाने और गुसलखाने भी बनवाये जा रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को राशन भी बांटा गया।
इस मौके पर सरबजीत सिंह भिंडर और कमेटी प्रधान सरमुख सिंह, सचिव-गोबिंद सिंह, प्रभजिंद्र सिंह प्रिंस (मलेरकोटला) रत्न सिंह मोहाली (अकाली दल), जसविंदर सिंह मनीमाजरा सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे। चुन्नी गांव में खोले गए इस सिलाई केंद्र की अध्यापिका-कृष्ण देवी, दलजीत सिंह नामधारी, पंच बलविंदर कौर और पंच बलजीत कौर भी मौजूद रहे।