Showing posts with label Governor. Show all posts
Showing posts with label Governor. Show all posts

Thursday, December 23, 2021

गोवा के विद्यार्थियों ने की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से भेंट

23rd December 2021 at 6:22 PM

राज भवन में शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे ये छात्र 


शिमला
: 23 दिसंबर 2021: (एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो)::

छात्र जीवन वास्तव में एक ऐसा सुअवसर होता है जब हमें चहुंमुखी विकास के अवसर निरंतर मिलते हैं। शिक्षा के दौरान हमें वास्तव में ज़िंदगी जीने के तरीके और सलीके आते हैं। कदम कदम पर हमें मार्ग दिखाने वाली शिक्षा सचमुच में कदम कदम पर काम भी आती है। इसी जीवन में मिलते हैं हमें वे लोग जिनसे भेंट आसान नहीं होती।  

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज राज भवन में शैक्षणिक भ्रमण पर हिमाचल आए गोवा काॅलेज ऑफ़  फार्मेसी, पंजिम के विद्यार्थियों ने भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने इन विद्यार्थोयों को हिमाचल प्रदेश के इतिहास, भौगोलिक स्थिति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल का वातावरण शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक है। उन्होंने विद्यार्थियांे को हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों और विभिन्न विश्वविद्यालयों की जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल शिक्षा का हब है और यहां साक्षरता दर भी बहुत अच्छी है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से बचाव उपायों व दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। यह देश का ऐसा प्रथम राज्य है जहां शत-प्रतिशत पात्र आबादी का  कोविड से सुरक्षा के लिए टीकाकरण किया जा चुका है। विद्यार्थियों ने राज्यपाल के साथ शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अपने विभिन्न अनुभव साझा किए।

देवभूमि स्क्रीन भी पढ़ते रहें