BKM Vishvas School Email on 17th July 2026 at 12:13 PM Regarding Investiture Ceremony
निदेशक साध्वी नीलिमा विश्वास ने भी सफल जीवन के गुर बताए
पंचकूला: 17 जुलाई 2026: (कार्तिका कल्याणी सिंह//एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::
बी.के.एम. विश्वास स्कूल, सेक्टर-9, पंचकूला में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपने हेतु इन्वेस्टिचर समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रार्थना के साथ हुआ। इसके उपरांत नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बेज व् सेशे पहनाकर उनके पद एवं दायित्व सौंपे गए। सभी छात्र नेताओं ने विद्यालय के आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।
इस अवसर पर हेड बॉय निपुण, हेड गर्ल आव्या, हाउस कैप्टन रेहान, गौरांश, दीपिका एवं चार्वी, डिसिप्लिन इंचार्ज मिलन तथा स्पोर्ट्स कैप्टन अंश कुमार को उनके पदों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
विद्यालय की निदेशक साध्वी नीलिमा विश्वास जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि "सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि सेवा, ईमानदारी, अनुशासन, करुणा और अपने कार्यों से दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता से पहचाना जाता है।" उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों को विद्यालय के आदर्शों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजु बाला ने सभी नव-नियुक्त छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ करें तथा विद्यालय की गरिमा को सदैव ऊँचा रखें।
समारोह के अंत में नव-नियुक्त छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों ने परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के श्री चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भावपूर्ण क्षण विद्यालय की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक था, जो विद्यार्थियों में नेतृत्व के साथ-साथ विनम्रता, संस्कार, कृतज्ञता एवं आध्यात्मिक मूल्यों का भी विकास करती है।
कुल मिला कर यह एक बहुत ही यादगारी आयोजन रहा।
No comments:
Post a Comment