Showing posts with label Haryana. Show all posts
Showing posts with label Haryana. Show all posts

Friday, July 17, 2026

BKM विश्वास स्कूल में इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित

BKM Vishvas School Email on 17th July 2026 at 12:13 PM Regarding  Investiture Ceremony

 निदेशक साध्वी नीलिमा विश्वास ने भी सफल जीवन के गुर बताए 


पंचकूला
: 17 जुलाई 2026: (कार्तिका कल्याणी सिंह//एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::

बी.के.एम. विश्वास स्कूल, सेक्टर-9, पंचकूला में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपने हेतु इन्वेस्टिचर  समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रार्थना के साथ हुआ। इसके उपरांत नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को  बेज व् सेशे पहनाकर उनके पद एवं दायित्व सौंपे गए। सभी छात्र नेताओं ने विद्यालय के आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।

इस अवसर पर हेड बॉय निपुण, हेड गर्ल आव्या, हाउस कैप्टन रेहान, गौरांश, दीपिका एवं चार्वी, डिसिप्लिन इंचार्ज मिलन तथा स्पोर्ट्स कैप्टन अंश कुमार को उनके पदों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

विद्यालय की निदेशक साध्वी नीलिमा विश्वास जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि "सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि सेवा, ईमानदारी, अनुशासन, करुणा और अपने कार्यों से दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता से पहचाना जाता है।" उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों को विद्यालय के आदर्शों का पालन करते हुए सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजु बाला ने सभी नव-नियुक्त छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ करें तथा विद्यालय की गरिमा को सदैव ऊँचा रखें।

समारोह के अंत में नव-नियुक्त छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों ने परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के श्री चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भावपूर्ण क्षण विद्यालय की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक था, जो विद्यार्थियों में नेतृत्व के साथ-साथ विनम्रता, संस्कार, कृतज्ञता एवं आध्यात्मिक मूल्यों का भी विकास करती है।

कुल मिला कर यह एक बहुत ही यादगारी आयोजन रहा। 

Wednesday, February 12, 2020

कालेजों के प्राचार्यों की विशेष बैठक 13-14 फरवरी को पंचकूला में

हरियाणा के गवर्नमैंट व गवर्नमैंट एडिड कालेजों के प्राचार्यों से होगी चर्चा 
चंडीगढ़: 12 फरवरी 2020: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
हरियाणा के गवर्नमैंट व गवर्नमैंट एडिड कालेजों के प्राचार्यों की क्रमश: 13 व 14 फरवरी, 2020 को पंचकूला में बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री अजीत बालाजी जोशी करेंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी। 
विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री अजीत बालाजी जोशी कल 13 फरवरी को राज्य के गवर्नमैंट कालेजों के प्राचार्यों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक पंचकूला स्थित रैड बिशप पर्यटन केंद्र में होगी। बैठक में गवर्नमैंट कालेजों में आगामी शैक्षणिक सत्र से नए विषय या कोर्स शुरू करने, सीटें कम या ज्यादा करने की जरूरत बारे संबंधित प्राचार्यों से चर्चा होगी तथा उनसे सुझाव लिए जाएंगे। वर्कलोड के अनुसार नई फैकल्टी लगाने या सरप्लस की जानकारी भी ली जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र में ऑनलाइन एडमिशन को और अधिक सिस्टेमैटिक करने व स्टूडैंट-फ्रैंडली बनाने के लिए भी सुझाव सांझा किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में आने वाले प्राचार्यों से उनके कालेज में वर्तमान डिजीटल इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा डिमांड लाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नैक व एन.आई.आर.एफ से एक्रिडेशन लेने के लिए कालेज ने क्या तैयारियां की हैं, इसकी विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि अगले दिन 14 फरवरी 2020 को उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री अजीत बालाजी जोशी गवर्नमैंट एडिड कालेजों के प्राचार्यों की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि गवर्नमैंट एडिड कालेजों में कार्यरत टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टॉफ की एम.आई.एस पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने, बायोमिट्रिक अटेंडेंस लगाने के अलावा अधिकतर उक्त मुद्दों पर प्राचार्यों से चर्चा की जाएगी तथा शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता करेंगे उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री अजीत बालाजी जोशी