Showing posts with label Rama Bansal. Show all posts
Showing posts with label Rama Bansal. Show all posts

Thursday, February 13, 2020

भ्रष्टाचार उन्मूलन मुद्दे पर आर्य कॉलेज में हुआ अतिरिक्त व्याख्यान

13th February 2020 at 3:22 PM
कुंजीवत भाषण दिया एस.एस.पी., विजीलैंस ब्यूरो गौतम सिंघल ने 
लुधियाना: 13 फरवरी 2020: (एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो)::
आर्य कॉलेज के कामर्स एवं बिजनैंस मैनेजमेंट की ओर से पंजाब सतर्कता जागरूकता (विजीलैंस ब्यूरो) ब्यूरो के सहयोग से एक अतिरिक्त व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें विषय रहा-‘भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए मिलकर करें कार्य’ । इस विषय पर बोलने के लिए श्री गौतम सिंघल, एस.एस.पी., विजीलैंस ब्यूरो, इकोनॉमिक, ओफैंसिस विंग, पंजाब कुंजीवत भाषण के लिए पहुंचे। आर्य कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ. सविता उप्पल कार्यक्रम के अध्यक्षा के रूप में रही। डॉ.उप्पल ने वक्ता श्री गौतम सिंघल का स्वागत करने के बाद कहा कि भ्रष्टाचार हमारे लोकतांत्रिक देश के उज्जवल नाम पर एक धब्बा है और भारत की आर्थिकता में उत्पादकता को हानि पहुंचा रहा है।  आज के इस आयोजन में  भ्रष्टाचार से सबंधित संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा हुई। 
अपने सम्भाषण में श्री गौतम सिंघल ने कहा है कि भ्रष्टाचर मिटाने के लिए पूरे देश को भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए एकजुट और दृढ़ प्रतिज्ञ होना चाहिए। भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए नागरिकों को अपने कर्तव्यों और भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों के प्रति जागरूक होना होगा। इस अवसर पर उन्होंने ने छात्रों और प्राध्यापकों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया।
कार्यक्रम के अन्त में कामर्स एवं बिजनैंस मैनेजमेंट विभागाध्यक्षा प्रो.शैलजा आनंद ने वक्ता, अतिथियों और अन्य मौजूद विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। प्रिंसीपल डॉ.सविता उप्पल नें विभाग के विद्यार्थियों को जागरूक करने और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रेरित करने के लिए किए कार्यक्रम की सराहना दी।

Thursday, January 30, 2020

आर्य कॉलेज में ‘पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन

30th January 2020 at 7:52 PM
आर्य कालेज की साइंस क्लब टीम ने दिखाए कमाल 
लुधियाना: 30 जनवरी 2020: (*कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो)::
आर्य कॉलेज साइंस क्लब द्वाराएक ‘पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें मेडिकल और नॉन-मेडिकल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसीपल डॉ.सविता उप्पल ने की। डॉ अनिल गुप्ता और प्रो. प्रवीण शर्मा ने इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई।  इस अवसर पर साइंस ब्लॉक के सभी अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी। निम्नलिखित छात्रों ने पुरस्कार प्राप्त किए।
नॉन-मेडिकल के विद्यार्थी
प्रथम पुरस्कार
1.प्रियंका कुंदल (बी.एस.सी.)
2. जतिन (बी.एस.सी.)
द्वितीय पुरस्कार
3. दीपांशुदत्ता(बी.एस.सी.)
4. क्रिस्टी शर्मा(बी.एस.सी.)
तृतीय पुरस्कार
5.प्रभप्रीत कौर (बी.एस.सी.)
6.प्रिंस चोपड़ा(बी.एस.सी.)
मेडिकल के विद्यार्थी
प्रथम पुरस्कार
1. राजविन्दर (बी.एस.सी.)
2. काजल (बी.एस.सी.)
द्वितीय पुरस्कार
3. श्वेता (बी.एस.सी.)
4. राघव (बी.एस.सी.)
तृतीय पुरस्कार
5. काजल (बी.एस.सी.)
6. इजेक्यिल (बी.एस.सी.)
*कार्तिका सिंह राजकीय कन्या कालेज (जीसीजी) की छात्रा हैं और पत्रकारिता के साथ साथ काव्य रचना, लेखन और समाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। 
आर्य कॉलेज में ‘पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन