Tuesday, September 30, 2025
पेक की एनएसएस इकाई ने आयोजित किया मेगा हेल्थ कैंप
Monday, September 29, 2025
बी.के.एम. विश्वास स्कूल में गांधी जयंती और दशहरा पर्व की धूम
Received From BKM School on 29th September 2025 at 1:48 PM Regarding Festival Celebrating
स्कूल में छाया रहा ख़ुशी और उत्साह का माहौल
पंचकूला:29 सितंबर 2025: (एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::
माहौल में त्योहारों का उत्साह छाया हुआ है। इसी दौरान दशहरा भी आने वाला है और गाँधी जयंती भी। नवरात्र का पावन पर्व भी समापन की तरफ है। इसके बाद दीपावली की धूम भी शुरू हो जाएगी। इसी सबंध में हर तरफ खुशियों और उत्साह का माहौल है।
त्योहारों के इस सीज़न का असर बी के एम विश्वास स्कूल में भी देखने को मिला। स्कूल स्टाफ और बच्चों ने कला, नाटक और गीत संगीत का सहारा लेते हुए बहुत से रंगारंग आयोजन प्रस्तुत किए। बच्चे पूरी तयारी के साथ मंच पर ऐ थे। इनकी प्रस्तुति देखने वाली थी।
विद्यालय में आज दो महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसरों पर प्रस्तुत किया गया। इसी मकसद से दशहरा और गांधी जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर भारतीय संस्कृति,असत्य पर सत्य की जीत और महात्मा गांधी जी के विचारों को सम्मानित किया।
दशहरा समारोह के दौरान अध्यापिका ने अपने भाषण के दौरान सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को दशहरा पर्व का महत्व बताया। किंडरगार्टन सैक्शन के नन्हे-मुन्ने बच्चे राम, सीता ,रावण इत्यादि दशहरा से संबंधित पात्रों के पहनावे में आए। इन पात्रों ने इस मंचन के ज़रिए सत्य की असत्य पर जीत और भाईचारे का संदेश दिया जिसे स्कूल में पहुंचे दर्शकों ने बहुत ध्यान से देखा।
समारोह प्रस्तुति के दौरान झांकी भी बहुत अच्छी बनी। कक्षा अध्यापिका ने उन्हें बताया कि यह त्यौहार बताता है कि बुराई चाहे जितनी भी शक्तिशाली हो अंत में अच्छाई की ही जीत होती है । हमें भी अपने जीवन में यही आदर्श अपनाना चाहिए।
इसी तरह गांधी जयंती समारोह भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। गांधी जयंती के अवसर पर बापू के योगदान को बहुत श्रद्धा से याद किया गया और सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गायन प्रस्तुति भी की। उन्हें बताया गया कि किस तरह महात्मा गांधी ने अहिंसा को अपनाकर कर देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान दिया।
Sunday, September 28, 2025
PEC में आयोजित हुई पिकोसा की एनुअल जनरल मीटिंग
Received on Sunday 28th September 2025 at 05:37 PM Regarding PICOSA AGM
PEC समुदाय को और सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया
Saturday, August 23, 2025
नई शुरुआत, अमर यादें-
Received From GCG on Saturday 23rd August 2025 at 2:29 PM Regarding Fresher Party
GCG लुधियाना में नए छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
लुधियाना: 23 अगस्त 2025: (कार्तिका कल्याणी सिंह//एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::
न जाने कितनी छात्राएं इस कालेज से पढ़ कर ऊंचे ऊंचे पदों पर पहुँच गयीं। उन सभी की यादें भी इसी काळा के परिसर में हैं। कालेज की दीवारे और पेड़ सब याद दिलाते हैं। इस काळा के कमरे अभी भी बहुत सी यादें संग्रहित किए बैठे हैं। इसी तरह नै उम्मीदें भी हैं।
दो दिन पहले ही 21 अगस्त 2025 को गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स लुधियाना में प्रिंसिपल श्रीमती सुमन लता जी के नेतृत्व में नए छात्रों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल महोदया इस पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रैंप वॉक और टैलेंट शो भी प्रस्तुत किया, जिसने उत्सव में नए रंग भर दिए। इस फ्रेशर पार्टी में सिद्धिशा भंडारी (मिस फ्रेशर), मान्या झाम (फर्स्ट रनर-अप), तनवीर (सेकंड रनर-अप) चुनी गईं। इसके साथ ही रिशिका नैब, जसप्रीत कौर, चंचल, अन्ना, प्रभजोत और भूमि को विशेष खिताब दिए गए। निर्णायक की भूमिका श्रीमती मनदीप कौर, श्रीमती कमलदीप कौर और डॉ मनीषा ने निभाई।
नई शुरुआत, अनंत यादें - जीसीजी में नए छात्रों का उत्सव
प्रिंसिपल श्रीमती सुमन लता जी के मार्गदर्शन में, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, लुधियाना ने नए छात्राओं के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल महोदया ने छात्राओं को अपने प्रेरक शब्दों से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैंप वॉक और टैलेंट शो आयोजित किए गए, जिसने उत्सव में रंग और ऊर्जा भर दी। प्रतिष्ठित खिताब सिद्धिशा भंडारी (सुश्री फ्रेशर्स), मनिया झाम (प्रथम रनर-अप), तनवीर (द्वितीय रनर-अप) के साथ-साथ ऋषिका नैब, जसप्रीत कौर, चंचल, अन्ना, प्रभजोत और भूमि को विशेष खिताब मिले। जज श्रीमती कमलदीप कौर, श्रीमती मनदीप कौर और डॉ. मनीषा की उपस्थिति और विभागाध्यक्ष श्रीमती सरिता खुराना के सुचारू समन्वय से कार्यक्रम एक शानदार सफलता रही।
नई शुरुआत, अंतहीन यादें - जीसीजी में फ्रेशर्स फिएस्टा
लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में प्रिंसिपल श्रीमती सुमन लता जी के मार्गदर्शन में, नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक शानदार फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल महोदया ने अपने प्रेरक शब्दों से छात्राओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, रैंप वॉक और प्रतिभा प्रदर्शन हुए, जिसने उत्सव में रंग और ऊर्जा भर दी। सिद्धिशा भंडारी (सुश्री फ्रेशर्स), मानिया झाम (प्रथम रनर-अप), तनवीर (द्वितीय रनर-अप) ने प्रतिष्ठित खिताब जीते, साथ ही ऋषिका नैब, जसप्रीत कौर, चंचल, अन्ना, प्रभजोत और भूमि को विशेष खिताब मिले। निर्णायक श्रीमती कमलदीप कौर, श्रीमती मनदीप कौर और डॉ. मनीषा की उपस्थिति और विभागाध्यक्ष श्रीमती सरिता खुराना के सुचारू समन्वय के साथ, यह कार्यक्रम एक शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।
Wednesday, August 20, 2025
KCW में सफलता से हुई अग्नि सुरक्षा कार्यशाला
From T R R on 20th Aug 2025 at 4:58 PM Regarding Workshop on Fire Safety
केपी फायर सेफ्टी सॉल्यूशंस के सहयोग से हुआ सारा आयोजन
खालसा महिला महाविद्यालय, सिविल लाइंस, लुधियाना के रसायन विज्ञान विभाग ने केपी फायर सेफ्टी सॉल्यूशंस के सहयोग से एक व्यावहारिक अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। यह आयोजन पूरी तरह से सफल रहा और इसने बच्चों को आग जैसी आपात घटनाओं का सामना करने की दक्षता दी।
अचानक आग जैसी मुसीबतों से निपटने के मामलों में सक्षम बन जाने के बाद एक नया आत्मविश्वास भी आ जाता है। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रयोगशालाओं में आग के खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करना और छात्रों को अग्निशामक यंत्रों के सुरक्षित संचालन और अन्य निवारक उपायों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।
इस सत्र का संचालन श्री पंकज मैनी ने किया, जिन्होंने विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों का प्रदर्शन किया और विभिन्न अग्नि स्थितियों में उनके उचित उपयोग के बारे में बताया। कार्यशाला में छात्रों और संकाय सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सीखा कि आग की आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी ढंग से कैसे प्रतिक्रिया दी जाए।
Monday, August 11, 2025
तन्वी ने योग क्षमता से किया सब को मंत्र मुग्ध, जीता स्वर्ण पदक
Received on 10th August 2025 at 17:49 Regarding Yoga Expert Girl Student
ये बच्ची दो साल की थी तब से अपने दादू के साथ योग आसन करती है
घर परिवार के संस्कार अच्छे हों तो बच्चे न सिर्फ अपना बल्कि अपने परिवार और देश का नाम भी रौशन करते हैं। ऐसी ही एक बालिका है तन्वी। तन्वी को बालयकाल से ही सात्विक जीवन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिली। बालयकाल से लेकर अब तक वह ीनशीन संस्कारों को याद रखे हुए है। जानीमानी लेखिका कृष्णा गोयल की पोती जीवन और शिक्षा के हर क्षेत्र में आगे है।
यह तस्वीर आजकल की ही है। तन्वी, कक्षा नौवीं, भवन विद्यालय सेक्टर 15, पंचकूला की छात्रा है। उसने पंचकूला डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कंपटीशन में अपनी योग क्षमता से सभी को मंत्र मुग्ध कर के हैरान कर दिया। उसने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ही डिस्ट्रिक्ट लेवल पर स्वर्ण पदक जीता। ये बच्ची दो साल की थी तब से अपने दादू के साथ योग आसन करती है।
इस तरह इस बच्ची से हम सभी को प्रेरणा लेनी होगी को बालयकाल की शिक्षा ही नींव के पत्थर का काम करती है। केवल विद्यालय ही नहीं घर परिवार भी इस दिशा में बहुत अभूपूर्व काम करता है।
Friday, June 6, 2025
PEC और पॉवरग्रिड में MoU पर हस्ताक्षर
From PEC on Friday 6th June 2025 at 7:07 PM Regarding MoU between PEC and PowerGrid
PEC में उत्कृष्टता केंद्र के लिए पावरग्रिड ने दी17 करोड़ की स्वीकृति
चंडीगढ़: 06 जून 2025: (मीडिया लिंक रविंद्र//एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड) ने 06 जून, 2025 को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता पॉवरग्रिड के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत पेक में "पॉवरग्रिड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" की स्थापना के लिए हुआ।
यह अवसर बेहद गरिमामयी था, जिसमें पॉवरग्रिड की ओर से श्री तरुण बजाज, कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र-II) और पेक की ओर से प्रो. राजेश कुमार भाटिया, निदेशक ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा (आईएएस), पॉवरग्रिड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आर. के. त्यागी, शिक्षा सचिव सुश्री प्रेरणा पुरी (आईएएस), और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। इस अवसर पर पॉवरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी श्री विक्रम सिंह भल (कार्यकारी निदेशक - कोऑर्डिनेटर सीएमजी), श्री जसबीर सिंह (कार्यकारी निदेशक - सीएसआर), श्री रुबिंदरजीत सिंह बरार (निदेशक, तकनीकी शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन), साथ ही पेक के डीन, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ फैकल्टी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
PEC इंजीनियरिंग जैसे तेजी से विकसित होते क्षेत्रों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्राप्त कर सकें। एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में पॉवरग्रिड ने इस पहल को सहर्ष स्वीकार किया और “पॉवरग्रिड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना में सहायता देने के लिए आगे आया।
इस पर बताई गई लागत वाली रकम 17 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये (₹17,19,26,000/-) है जो की एक नया इतिहास रचेगी। इस लागत से स्थापित होने वाला यह केंद्र छात्रों के लिए सीखने के नए द्वार खोलेगा। इससे रिसर्च स्कॉलर्स और फैकल्टी को पावर और एनर्जी सेक्टर में अनुसंधान को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह सुविधा विशेष रूप से पेक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को और अधिक व्यावहारिक व औद्योगिक प्रासंगिकता देने के लिए तैयार की गई है। इसमें न्यूमेरिकल रिले, फेज़र मेजरमेंट यूनिट्स (पीएमयू), इन्वर्टर, साइबर सुरक्षा, ई-मोबिलिटी, कंट्रोलर लैब जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी, जो रियल-टाइम सिमुलेशन के माध्यम से प्रशिक्षण व प्रदर्शन में मदद करेंगी।
इस अवसर पर PEC के निदेशक ने पॉवरग्रिड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सीएसआर पहल छात्रों और शोधकर्ताओं को अत्यंत लाभान्वित करेगी।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित POWERGRID के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्री आर. के. त्यागी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए PEC के प्रति अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने 'वन ग्रिड, वन नेशन, वन फ्रिक्वेंसी' की अवधारणा पर ज़ोर दिया — देश के एक छोर से दूसरे छोर तक सभी ग्रिड्स का समन्वय के साथ संचालन। उन्होंने कहा, "CSR के तहत यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमारी ओर से एक छोटा-सा योगदान है।"
इसी अवसर पर मुख्य अतिथियों में शामिल विशेष शख्सियत राजीव वर्मा (IAS), मुख्य सचिव, चंडीगढ़ ने POWERGRID और PEC के इस प्रयास की सराहना की, जो लोगों को सशक्त बनाकर पूरे क्षेत्र को रूपांतरित करने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्टता केंद्र उन्नत अनुसंधान और नवाचार का एक प्रकाशस्तंभ बनेगा। यह केंद्र स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और शोधार्थियों (PhD) को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। यह पावर और ऊर्जा क्षेत्रों को 'विकसित भारत', 'ऊर्जा सुरक्षा' और 'शून्य उत्सर्जन राष्ट्र' की दिशा में गति देगा।
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न सार्वजनिक उपक्रम है, जिसका उत्तरी क्षेत्र-II का मुख्यालय जम्मू में स्थित है। पॉवरग्रिड, अंतर-राज्यीय विद्युत ट्रांसमिशन में संलग्न है और इसके पास 1,80,239 सर्किट किलोमीटर की ट्रांसमिशन लाइन, 283 सबस्टेशन और 5,64,961 MVA से अधिक की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता है। अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल समाधानों के उपयोग से पॉवरग्रिड ने >99% ट्रांसमिशन सिस्टम उपलब्धता बनाए रखी है, जो कि एक उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचायक है।
उत्तरी क्षेत्र-II में पॉवरग्रिड की ट्रांसमिशन प्रणाली पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के कुछ हिस्सों, और केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़, लद्दाख, एवं जम्मू-कश्मीर में फैली हुई है। इस नई परियोजना से विकास की रफ्तार और तेज़ होगी।






