Tuesday, September 30, 2025
पेक की एनएसएस इकाई ने आयोजित किया मेगा हेल्थ कैंप
Sunday, September 28, 2025
PEC में आयोजित हुई पिकोसा की एनुअल जनरल मीटिंग
Received on Sunday 28th September 2025 at 05:37 PM Regarding PICOSA AGM
PEC समुदाय को और सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया
Friday, June 6, 2025
PEC और पॉवरग्रिड में MoU पर हस्ताक्षर
From PEC on Friday 6th June 2025 at 7:07 PM Regarding MoU between PEC and PowerGrid
PEC में उत्कृष्टता केंद्र के लिए पावरग्रिड ने दी17 करोड़ की स्वीकृति
चंडीगढ़: 06 जून 2025: (मीडिया लिंक रविंद्र//एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड) ने 06 जून, 2025 को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता पॉवरग्रिड के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत पेक में "पॉवरग्रिड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" की स्थापना के लिए हुआ।
यह अवसर बेहद गरिमामयी था, जिसमें पॉवरग्रिड की ओर से श्री तरुण बजाज, कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र-II) और पेक की ओर से प्रो. राजेश कुमार भाटिया, निदेशक ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा (आईएएस), पॉवरग्रिड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आर. के. त्यागी, शिक्षा सचिव सुश्री प्रेरणा पुरी (आईएएस), और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। इस अवसर पर पॉवरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी श्री विक्रम सिंह भल (कार्यकारी निदेशक - कोऑर्डिनेटर सीएमजी), श्री जसबीर सिंह (कार्यकारी निदेशक - सीएसआर), श्री रुबिंदरजीत सिंह बरार (निदेशक, तकनीकी शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन), साथ ही पेक के डीन, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ फैकल्टी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
PEC इंजीनियरिंग जैसे तेजी से विकसित होते क्षेत्रों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्राप्त कर सकें। एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में पॉवरग्रिड ने इस पहल को सहर्ष स्वीकार किया और “पॉवरग्रिड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना में सहायता देने के लिए आगे आया।
इस पर बताई गई लागत वाली रकम 17 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये (₹17,19,26,000/-) है जो की एक नया इतिहास रचेगी। इस लागत से स्थापित होने वाला यह केंद्र छात्रों के लिए सीखने के नए द्वार खोलेगा। इससे रिसर्च स्कॉलर्स और फैकल्टी को पावर और एनर्जी सेक्टर में अनुसंधान को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह सुविधा विशेष रूप से पेक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को और अधिक व्यावहारिक व औद्योगिक प्रासंगिकता देने के लिए तैयार की गई है। इसमें न्यूमेरिकल रिले, फेज़र मेजरमेंट यूनिट्स (पीएमयू), इन्वर्टर, साइबर सुरक्षा, ई-मोबिलिटी, कंट्रोलर लैब जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी, जो रियल-टाइम सिमुलेशन के माध्यम से प्रशिक्षण व प्रदर्शन में मदद करेंगी।
इस अवसर पर PEC के निदेशक ने पॉवरग्रिड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सीएसआर पहल छात्रों और शोधकर्ताओं को अत्यंत लाभान्वित करेगी।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित POWERGRID के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्री आर. के. त्यागी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए PEC के प्रति अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने 'वन ग्रिड, वन नेशन, वन फ्रिक्वेंसी' की अवधारणा पर ज़ोर दिया — देश के एक छोर से दूसरे छोर तक सभी ग्रिड्स का समन्वय के साथ संचालन। उन्होंने कहा, "CSR के तहत यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमारी ओर से एक छोटा-सा योगदान है।"
इसी अवसर पर मुख्य अतिथियों में शामिल विशेष शख्सियत राजीव वर्मा (IAS), मुख्य सचिव, चंडीगढ़ ने POWERGRID और PEC के इस प्रयास की सराहना की, जो लोगों को सशक्त बनाकर पूरे क्षेत्र को रूपांतरित करने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्टता केंद्र उन्नत अनुसंधान और नवाचार का एक प्रकाशस्तंभ बनेगा। यह केंद्र स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और शोधार्थियों (PhD) को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। यह पावर और ऊर्जा क्षेत्रों को 'विकसित भारत', 'ऊर्जा सुरक्षा' और 'शून्य उत्सर्जन राष्ट्र' की दिशा में गति देगा।
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न सार्वजनिक उपक्रम है, जिसका उत्तरी क्षेत्र-II का मुख्यालय जम्मू में स्थित है। पॉवरग्रिड, अंतर-राज्यीय विद्युत ट्रांसमिशन में संलग्न है और इसके पास 1,80,239 सर्किट किलोमीटर की ट्रांसमिशन लाइन, 283 सबस्टेशन और 5,64,961 MVA से अधिक की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता है। अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल समाधानों के उपयोग से पॉवरग्रिड ने >99% ट्रांसमिशन सिस्टम उपलब्धता बनाए रखी है, जो कि एक उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचायक है।
उत्तरी क्षेत्र-II में पॉवरग्रिड की ट्रांसमिशन प्रणाली पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के कुछ हिस्सों, और केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़, लद्दाख, एवं जम्मू-कश्मीर में फैली हुई है। इस नई परियोजना से विकास की रफ्तार और तेज़ होगी।
Friday, November 8, 2024
परंपरा, नवाचार और एकता का जश्न:
Friday 8th November 2024 at 9:52 PM Communication, Information & Media Cell (CIM) Clubs
पेककफेस्ट 2024 की हर्षोल्लास के साथ हुई भव्य शुरुआत
Monday, August 12, 2024
जसपाल भट्टी साहिब की यादों को ताज़ा करने की नई पहल
Monday12th August 2024 at 4:30 PM
उनकी प्रतिमा का अनावरण होगा 14 अगस्त, 2024 को
चंडीगढ़: 12 अगस्त, 2024: (के के सिंह//एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::
हकीकत पर चिंता नहीं बल्कि एक चिंतन जगाना शायद उनका छिपा हुआ मकसद भी हुआ करता था। हंसी की फुहारों में वह एक चेतना जगा जाते थे। न गम की बात, न ही रोना धोना और न ही किसी दुःख की चर्चा लेकिन समाज को दुःख पहुंचाने वाले कारणों को बहुत ही सलीके से बेनकाब कर जाते थे। उनका ज़ाहि अंदाज़ तब भी अपना रंग दिखता रहा जब वह बहुत पहले एक प्रसिद्ध अंग्रेज़ी अख़बार में कार्टून बनाया करते थे। लोग हर रोज़ उनके कार्टून का सन्देश देखने के लिए अख़बार की इंतज़ार किया करते थे।
उनकी यादों को ताज़ा करने की पहल की है PEC अर्थात पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के प्रबंधन ने। चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (PECOSA) द्वारा एक विशेष समारोह पद्म भूषण से सम्मानित, सम्मानित इंजीनियर, 1978 के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग बैच के पूर्व छात्र, प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन के दिग्गज़ श्री जसपाल भट्टी जी की याद एवं उनके सम्मान में उनकी प्रतिमा का अनावरण 14 अगस्त, 2024 को शाम 4:00 बजे से, PEC ऑडिटोरियम के बाहर किया जा रहा है।
माननीय निदेशक, पीईसी, प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार भाटिया इस शुभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, उनके साथ ही प्रो. (डॉ.) राजेश कांडा (प्रमुख, पूर्व छात्र, कॉर्पोरेट और अंतर्राष्ट्रीय संबंध), इस मौके पर सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस पूरे समारोह का आयोजन इंजीनियर टीकम चंदर बाली (अध्यक्ष, पेकोसा) और इंजीनियर एच.एस. ओबेरॉय (जनरल सचिव, पेकोसा) द्वारा किया गया है।
यह शाम पूरी तरह से हमारे सम्मानित पूर्व छात्र व् इंजीनियर जसपाल भट्टी और उनके जीवन को समर्पित होगी। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में उनके मित्र, अन्य पूर्व छात्र, संकाय सदस्य और छात्रों का वर्तमान बैच भी शामिल होगा।
Sunday, February 11, 2024
PEC के 1988 बैच ने PEC को दान दिए 2 ई-वाहन
Saturday10th February 2024 at 9:08 PM
दोनों ई-वाहनों की चाबियाँ सौंपी गई माननीय निदेशक, प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया को
जब शिक्षा दीक्षा पूर्ण हो जाती है तब उस शिक्षा से मिला फायदा ज़िंदगी को कामयाबी दिलाता है। उस कामयाबी से दौलत भी मिलती है और शोहरत भी। उस दौलत में से बहुत से लोग दसवंद अर्थात दशम हिस्सा निकाल कर धर्म स्थलों के लिए दान स्वरूप निकालते हैं। इसी भावना से बहुत से छात्र भी अपने उन शिक्षा संस्थानों के लिए दान देते हैं जहाँ से उन्हें ज़िंदगी जीने के लिए आवश्यक ज्ञान मिलता है। PEC अर्थात पंजाब इंजिनयरिंग कालेज के छात्रों ने भी अपने इस पावन पवित्र शिक्षा के मंदिर के लिए दान निकाला जिसकी चर्चा भी काफी हुई। लोगों ने इसकी प्रशंसा भी की।
Wednesday, January 31, 2024
PEC में एक और विशेष ज्ञान सेशन का आयोजन
Wednesday 31st January 2024 at 3:26 PM
डॉ. साकेत चट्टोपाध्यायने बताए "ट्रांसलेशनल रिसर्च एंड एंटरप्रेन्योरशिप" पर विशेष गुर
Monday, December 18, 2023
PEC में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेनल शुरू
18th December 2023 at 5:26 PM
AI को लेकर विश्व विख्यात वक्ताओं ने शुरू की गंभीर चर्चा
*प्रो. (डॉ.) बृज भूषण गुप्ता, एशिया यूनिवर्सिटी, ताइवान से पहुंचे
*डॉ. प्रियंका चौरसिया, अल्स्टर यूनिवर्सिटी, यूके ने महिला पक्ष को भी सामने रखा
चंडीगढ़: 18 दिसंबर 2023: (के के सिंह//एजुकेशन स्क्रीन)::
इस आयोजन के अध्यक्ष और एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. पूनम सैनी ने कहा कि भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वानों द्वारा सम्मेलन मंच पर प्रस्तुत किए गए 290 पत्रों में से 65 समीक्षकों द्वारा गुणवत्ता जांच में उत्तीर्ण हुए हैं और स्प्रिंगर द्वारा अपने प्रतिष्ठित "लेक्चर नोट्स इन नेटवर्क्स एंड सिस्टम्स (एलएनएनएस)" श्रृंखला में प्रकाशन के लिए स्वीकार किए गए हैं। उन्होंने एआईसीटीए-2023 (AICTA - 2023) को सार्थक बनाने के लिए सम्मेलन के सभी प्रतिनिधियों और वक्ताओं को धन्यवाद दिया।
आयोजन के सचिव डॉ. मनीष कुमार ने सम्मेलन के बारे में दर्शकों को जानकारी दी। उन्होंने कहा, कि यह सम्मेलन शिक्षा और उद्योग को एक साथ लाने का एक प्रचार-प्रसार मंच है। आज पहले दिन डॉ. प्रियंका चौरसिया, अल्स्टर यूनिवर्सिटी, यूके की अध्यक्षता में '' वीमेन इन कंप्यूटिंग '' थीम पर केंद्रित एक प्री-वर्कशॉप भी करवाई जा रही है। इसके बाद अगले दो दिन, डेटा साइंस, आईओटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तीन ट्रैकों में पेपर प्रस्तुतियों के माध्यम से नए विचारों को साझा करने पर बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
इसके साथ ही, डॉ. त्रिलोक चंद, एचओडी, सीएसई; ने कहा कि AICTA-2023 आयोजित करने पर वह ख़ुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस सम्मेलन को एक बौद्धिक प्रेरक अनुभव बनाने और PEC के भविष्य के विकास में योगदान देने के लिए आयोजन टीम, प्रतिनिधियों, मुख्य वक्ताओं और विशेष रूप से निदेशक प्रोफेसर बलदेव सेतिया को तहेदिल से धन्यवाद दिया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस.के. सिंह ने आम जनता के दैनिक जीवन में आईओटी, डेटा विश्लेषण और एआई के उपयोग का निरीक्षण करने के लिए कुछ उदाहरण भी साझा किए। उन्होंने ये भी कहा, कि स्मार्ट उपकरणों को संभालने के लिए आपको स्मार्ट और बौद्धिक तौर पर समृद्ध भी होना होगा। इन उपकरणों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अंत में, उन्होंने आयोजक टीम को तीन दिवसीय एआईसीटीए-2023 बनाने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर बलदेव सेतिया ने संस्थान के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग को बधाई दी और उल्लेख किया कि यह विभाग हमेशा सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग उम्मीदवारों को आकर्षित करता है और तकनीकी परिवर्तनों को बढ़ावा देने और अपनाने में हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि, 'यह सम्मेलन इस विभाग के लिए एक बड़ी कामयाबी है। उन्होंने PEC के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, कि हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय एजेंडे के साथ काम कर रहे हैं। अंत में, उन्होंने कहा, कि यह सम्मेलन इस देश और पूरी दुनिया में उपजे मुद्दों से निपटने में मदद करेगा।
एशिया यूनिवर्सिटी, ताइवान से प्रोफेसर (डॉ.) ब्रिज बी गुप्ता इस सम्मेलन में तकनीकी सह-प्रायोजक भी हैं। वह ताइवान में एआई और साइबर सुरक्षा केंद्र के निदेशक हैं। आज, उन्होंने ये एलान किया, कि ताइवान में एआई और साइबर सुरक्षा केंद् PEC के सहयोग से छात्रों की इंटर्नशिप, संकाय विनिमय कार्यक्रम में सहायता करेंगे और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों में कार्यशालाएं भी आयोजित करेंगे।
निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या फिर कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।Sunday, December 17, 2023
PEC में त्रिदिवसीय AICTA कांफ्रेंस 18 से 20 दिसंबर 2023
17th December 2023 at 12:05 PM
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से बदलती दुनिया और नई चुनौतियां भी









