Showing posts with label DD Jain College for Women. Show all posts
Showing posts with label DD Jain College for Women. Show all posts

Friday, March 19, 2021

डी डी जैन कॉलेज फॉर वुमन की छात्राओं ने किया कमाल

19th March 2021 at 3:42 PM

 वेब डिजाइनिंग और मल्टीमीडिया में भी लोहा मनवाया 


लुधियाना
: 19 मार्च 2021: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन):: 

देवकी देवी जैन मेमोरियल  कालेज फॉर वीमेन लुधियाना के उन पुराने  है जिन्होंने शिक्षा  में कई कई नए नए रेकार्ड कायम किये हैं।  इस बार इस कालेज की छात्राओं ने वेब डिज़ाइनिंग और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में भी कमाल दिखाया है। गौरतलब कि इस क्षेत्र में लड़कों का दबदबा काफी लम्बे समय से चला आ रहा है। इन्हीं लड़कों ने बड़े हो कर इस दबदबे   पुरुषों के वर्चस्व का क्षेत्र बनाया लेकिन अब पुरुषों को चुनौती दे रही हैं कालेज की छात्राएं। 

देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन की छात्राओं ने वेब डिजाइनिंग और मल्टीमीडिया ऐड-ऑन कोर्स में एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा में विश्वविद्यालय में  9 स्थान हासिल किए तथा अच्छा प्रदर्शन कर कॉलेज  का  नाम रोशन किया। दिव्यांशी ने 89.5% अंक हासिल करके यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया। कीर्ति वर्मा ने 86.5% अंक हासिल करके विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया, मुस्कान वर्मा ने 86% अंक हासिल करके विश्वविद्यालय में 4 वां स्थान हासिल किया। सिमरनवीर, ज्योति, मोनिका, पुष्पा कुमारी और श्वेता ने विश्वविद्यालय में क्रमशः 6 वां, 7 वां, 8 वां और 9 वां स्थान प्राप्त किया।

श्री सुखदेव राज जैन, कॉलेज प्रबंध समिति के चेयरमैन, श्री नंद कुमार जैन (अध्यक्ष), श्री  विपन कुमार जैन (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),  श्री बांके बिहारी लाल जैन (उपाध्यक्ष), श्री राजीव जैन (सचिव) , श्री  अजय जैन , श्री  राकेश जैन (संयुक्त सचिव), श्री  धर्म कीर्ति जैन (मैनेजर), श्री अशोक कुमार जैन (कैशियर) और डॉ श्रीमती सरिता बहल, कॉलेज की प्रिंसिपल ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर छात्रों को बधाई दी और उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यदि इन लड़कियों को  परिवारों ने मौका दिया तो ये लड़कियां बड़ी हो कर  कमाल के रेकार्ड को कायम रखेंगी। उल्लेखनीय है की बहुत सी लड़कियों  से उनके परिवार शादी होते सभी प्रतिभाओं को विकसित होने से रोक देते हैं। इस तरह लड़कियां  निपुण हो कर भी पिछड़ जाती हैं। उम्मीद है ये लड़कियां अपनी सीखी हुई इस कला से परिवार, कालेज, समाज और  रौशन करेंगी। याद रखना होगा कि इस क्षेत्र  में अच्छी आमदनी वाले रोज़गार के बहुत से मौके हैं। 

Monday, May 4, 2020

इस तरह कम हो सकता है कोरोना फैलने का खतरा...

 Monday: 4th May 2020 at 12:10 PM  
 डीडी जैन कालेज के हितेश आहूजा ने दिया विशेष आईडिया  
लुधियाना4 मई 2020: (एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो):: 
हितेश आहूजा 
पंजाब में भी कोरोना का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आज की अखबारी खबरों के मुताबिक  कोरोना को लेकर पंजाब टॉप-10 में शामिल हो गा है। पंजाब की ऐसी भयानक तरक्की तो हमने कभी न सोची थी। पंजाब तो खाने-पीने, हंसने-खेलने और देश व दुनिया के लिए कुर्बानियां करने वालों में सबसे आगे रहा। उम्मीद है अब कोरोना के साथ लदी जा रही जंग में भी पंजाब आगे ही रहेगा लेकिन मौजूदा तस्वीर चिंतित करने वाली है। कोरोना के फैलाव में कमी नहीं आ रही। संक्रमण के आंकड़े अब डराने लगे हैं। 
कोरोना को ले कर समाज के सभी वर्ग चिंतित हैं। कोरोना कब तक रहेगा? कब जायेगा? इसके दूरगामी प्रभाव क्या होंगें? इन सवालों पर सभी जागरूक लोग विचार कर रहे हैं। माज के सभी जागरूक लोग विचार कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े *श्री हितेश आहूजा ने कहा है की उनके पास इस समस्या को कर एक विशेष विचार है। यदि इस सलाह को सरकार मान ले तो इस समस्या को नियंत्रित करने में आसानी होगी। 
श्री आहूजा ने अपने इस विचार की चर्चा करते हुए कहा है कि पंजाब सरकार को और देश की सभी सरकारों को चाहिए कि अगर कोई प्रवासी मजदूर अपनी स्टेट में जाना चाहे तो उसे पहले कम से कम 10 से 15 दिन तक अपनी निगरानी में कुआरनटाईन रखा अर्थात पूरी तरह एकांतवास में रखा जाये। इस निगरानी से यह साबित  हो जाएगा कि उस व्यक्ति को करोना इन्फेक्शन है या नहीं अगर कोई भी व्यक्ति को करोना इन्फेक्शन से संक्रमित निकलता है या उसके लक्षण आते हैं उस व्यक्ति को किसी सबंधितअस्पताल में पहुंचाया जाये। उसका इलाज करवाया जाए। इस तरह दो सप्ताह तक निगरानी के बाद फिर टेस्टिंग हो। ऐसे व्यक्ति जिन पर कोई लक्षण नहीं दिखाई देते उन व्यक्तियों को आसानी से उनके राज्य में वापिस भेजा जा सकता है। इससे करोना इन्फेक्शन के फैलने की संभावना बहुत ही कम हो सकती है। साथ ही हमारे दूसरे राज्यों में भी कोरोना की इंफेक्शन को भेजने से बचाव किया जा सकता है।  अगर इस बात से आप सहमत हैं तो इसको आप ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें और कोशिश करें की यह बात सरकार तक जल्द से जल्द पहुंच जाए। इस तरह के रास्तों पर चल कर  इस महामारी से लड़ने में मदद मिल सकेगी। -*हितेश आहूजा 
*श्री हितेश आहूजा देवकी देवी जैन मैमोरियल कालेज फॉर वुमन में कार्यरत हैं समाज के विकास से जुड़े विषयों पर गहरी रुचि रखते हैं। 


Friday, January 3, 2020

‘भित्ति चित्र’ प्रतियोगिता में भी डी डी जैन कालेज ने नाम कमाया

Friday:3rd January 2020 at  12:34 PM
73 कॉॅलेजों ने लिया था इस प्रतियोगिता में भाग
लुधियाना: 3 जनवरी 2020: (एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो)::
देवकी देवी जैन मैमोरियल कॉलेज फॉर वूमेन लुधियाना के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं  ने पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित ‘ऑप्टीमम यूज ऑफ एनर्जी’ विषय पर आधारित ‘भित्ति  चित्र’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरुस्कार हासिल किया। राज्य के 73 कॉॅलेजों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा  लिया जिसमें इस कॉलेज की 5 छात्राओं की एक टीम फिज़ा नाज, दिलप्रीत कौर, प्रगति़ दुआ, कीर्ति शर्मा और निशात ने हिस्सा लिया और सांत्वना पुरुस्कार प्राप्त किया।
    इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सरिता बहल ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि भित्ति चित्र इस तरह के मुद्दों को उजागर करने और जागरूकता पैदा करने का एक अनूठा तरीका है। कला के माध्यम से मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करने से भित्ति चित्र कलाकारों को अपने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक बड़ा मंच देता  है।  
    इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैऩ श्री सुखदेव राज जैन जी, प्रधान श्री नंद कुमार जैन जी , सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री विपिन कुमार जैन जी , वाइस प्रेसिडेंट श्री बांके बिहारी जैन ़जी, सचिव श्री राजीव जैन जी, मैनेजर श्री धर्मकीर्ति जैन जी ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की। 

Wednesday, March 12, 2014

देवकी देवी जैन जी का जन्मदिन सेमिनार करके मनाया

Wed, Mar 12, 2014 at 3:25 PM
डा. ओझा ने दी  इतिहास पर रौचक जानकारी 
लुधियाना:12 मार्च 2014: (शिक्षा स्क्रीन ब्यूरो): 
शोर शराबे से भरे हल्के आयोजनों से हट कर डीडी जैन महिला कालेज ने एक और विशेष आयोजन कराया। यह एक राष्ट्रीय सेमिनार था जो पंजाब के प्रारंभिक मध्यकाल के दौरान राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संक्रमणकालीन चरण प् विशेष चर्चा करने के लिए आयोजित कराया गया। इस एक दिवसीय संगोष्ठी प्रायोजित किया था पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ICSSR विभाग ने। गौरतलब है कि आज के इस शुभ दिन इस कालेज  की मुख्य प्रेरणा स्रोत देवकी देवी जैन जी का जन्मदिन भी था। इस शुभ अवसर पर कालेज ने एक गंभीर और खो चुके विषय पर संगोष्ठी करा कर जहाँ कालेज की छात्रायों को एक ज्ञान भरी सौगात दी वहीँ इतिहास में रूची रखने वाले अन्य लोगों के लिए भी एक नया सिलसिला शुरू किया। कार्यक्रम के दो तकनीकी स्तर थे जिनमें दस शोध पत्र प्रस्तुत किये गए। 
सेमिनार  शुरूआत औपचारिक ज्योति प्रज्वलित करके हुई। इस मौके पर हमेशां की तरह णमोकार मंत्र का उच्चारण भी किया गया। वक्ताओं और मेहमानों का स्वागत बहुत ही सम्मान और गर्मजोशी से किया गया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से आये डा. एन के ओझा पहले सेशन के मुख्य वक्ता थे जबकि उनके साथ ही चंडीगढ़ से आये डा. अश्विनी अग्रवाल दुसरे तकनीकी स्तर के मुख्य वक्ता था। इस यादगारी मौके पर जानेमाने समाज रत्न और कालेज के की प्रबंधन समिति के चेअरमैन श्री हीरा लाल जैन, कालेज के प्रधान केदारनाथ जैन, सचिव बिपन जैन, मैनेजर सुरिंदर कुमार जैन, राज कुमार जैन, श्री शांति सरूप जैन, और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीतल कुमार जैन, उप प्रधान और अन्य वशिष्ठ लोग भी मौजोड़ रहे।  
अपने मुख्य भाषण में में डा. एन के ओझा ने पंजाब के राजनीतिक पर इतिहास पर बहुत ही दिलचस्प तरीके से बॉट ही अमूल्य जानकारी दी। उन्होंने छठी और 12वीं सदी के कार्यकाल का एक नक्शा सा ही खींच दिया। उन्होंने उस समय की राजनीति के साथ पंजाब की आर्थिक हालत, धर्म-कर्म और संस्कृति की भी जानकारी दी। 
आये हुए डेलीगेटों ने अपने अपने शोधपत्रों में छूयाछात, महिलायों की हालत और बहुत से अन्य मुद्दों पर भी जानकारी दी। समापन सेशन के मुख्य मेहमान थे डाकटर आर के शर्मा।  उन्होंने ने भी इस विष पर बहुत ही जानकारी दी।  कालेज की प्रिंसिपल सरिता बहल ने आये हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।समापन रिपोर्ट के साथ ही प्रमाणपत्र भी दिए गए और राष्ट्र गान के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Friday, August 30, 2013

लुधियाना: डी डी जैन कालेज की छात्राओं का अच्छा प्रदर्शन

एमएससी:मनप्रीत कौर ने 81.6 % अंकों के साथ लिया पहला स्थान 
लुधियाना: 29 अगस्त 2013: (शिक्षा स्क्रीन): शिक्षा के क्षेत्र में लुधियाना का देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फॉर वूमेन हमेशां गौरवशाली शिक्षा संस्थानों में गिना जाता है। इस बार भी कालेज के परिणामों में यह परम्परा बरकरार रही। इसी कालेज की एमएससी आइटी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी के घोषित परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया। कालेज की छात्रा मनप्रीत कौर ने 81.6 प्रतिशत अंकों के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह इसी कालेज की जसप्रीत ने भी 81.1 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व मीनू ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पीयू में दसवां स्थान पाया।

कालेज की मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन समाज रत्न हीरा लाल जैन, प्रधान केदार नाथ जैन, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार जैन, शांति स्वरूप जैन, उपप्रधान शीतल कुमार जैन, सेक्रेट्री विपन जैन, मैनेजर सुरिंदर कुमार जैन व प्रिंसिपल डा.सरिता बहल ने छात्राओं को बधाई दी। गौरतलब है कि इस कालेज से पढने वाली बहुत सी छात्राएं अब बहुत से उच्च पदों पर नियुक्त हैं और कालेज के साथ साथ लुधियाना, पंजाब और देश का नाम रौशन कर रही हैं।

डीडी जैन की जसप्रीत रही यूनिवर्सिटी में अव्वल

केसीडबल्यू की छात्राओं का भी शानदार प्रदर्शन

Friday, March 29, 2013

डीडी जैन की जसप्रीत रही यूनिवर्सिटी में अव्वल

मनप्रीत कौर और कुसुम ने भी चमकाया नाम 
लुधियाना: 28 मार्च 2013: (शिक्षा स्क्रीन): देवकी देवी जैन कालेज फॉर वूमेन की छात्राओं ने इस बार फिर कमाल कर दिखाई है। एमएससी आईटी पहले सेमेस्टर में इन छात्राओं की कारगुजारी फिर से कई नै उमीदें लेकर आई है। इन छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में पहला व तीसरा स्थान पाया है। बेहद सादगी से रहने वाली इसी कालेज की मेघावी छात्रा जसप्रीत कौर ने फिर कालेज का नाम रोधन किया है। उसने 82.16 प्रतिशत अंक ले कर यूनिवर्सिटी में पहला व मनप्रीत कौर ने 81.66 प्रतिशत अंक ले कर तीसरा स्थान पाया है। इसी कालेज की छात्रा कुसुम ने 77.5 प्रतिशत अंक ले कर कालेज में तीसरा स्थान पाया है। कालेज की मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन हीरा लाल जैन, प्रेसीडेंट केदार नाथ जैन, शांति स्वरूप जैन, राज कुमार जैन, बिपिन जैन, सुरिंदर कुमार व कार्यकारिणी प्रिंसिपल पूनम सरीन ने छात्राओं को बधाई दी है। आपको यह खबर खुशखबरी लगी तो आप भी कालेज और छात्रों के लिए कुछ कीजिये न!

लुधियाना: डी डी जैन कालेज की छात्राओं का अच्छा प्रदर्शन 

केसीडबल्यू की छात्राओं का भी शानदार प्रदर्शन