Showing posts with label Colleges. Show all posts
Showing posts with label Colleges. Show all posts

Wednesday, December 23, 2020

SCD: याचना शर्मा ने 85.87% के साथ पहला स्थान पाया

 एस. सी. डी. कॉलेज के छात्रों के नाम स्वर्ण और रजत पदक 

लुधियाना: 23 दिसंबर 2020: (कार्तिका सिंह// एजुकेशन स्क्रीन )::
स्नातकोत्तर हिंदी विभाग एवं शोध-केन्द्र,
सतीश चंद्र धवन राजकीय महाविद्यालय के एम.ए हिंदी चौथे समैस्टर के विद्यार्थियों ने पंजाब विश्वविद्यालय की मेधा सूची में अपना स्थान बनाते हुए कॉलेज का नाम चमकाया किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी टाॅपर लिस्ट में कॉलेज की मेधावी छात्रा याचना शर्मा ने 85.87 प्रतिशत अंक प्रात करते हुए यूनिवर्सिटी मे पहला स्थान पाया और अपने लिए स्वर्ण पदक पक्का किया। 
रिंकू कुमारी 
इसी तरह
रिंकू कुमारी (84.18%) ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक की दावेदारी पक्की की।  रजत सेठी (82.31%) ने सातवां स्थान हासिल किया। हिंदी विभाग के इस परिणाम से समूचे कॉलेज में खुशी की लहर देखने को मिली। प्रिंसिपल डॉ. धर्म सिंह संधू ने इस शानदार परिणाम हेतु हिंदी विभाग को बधाई दी और कहा कि हिन्दी विभाग के विद्यार्थी हर सेमेस्टर में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में अपना स्थान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के100 वर्ष के ऐतिहासिक यात्रा में सफलता का एक पन्ना और जोड़ दिया है। विद्यार्थियों ने इस सेमेस्टर में भी केवल हिंदी विभाग का ही नहीं अपितु संपूर्ण कॉलेज का नाम रोशन किया है।  विभागाध्यक्ष  प्रो.(डां.)अश्वनी भल्ला ने विद्यार्थियों की सफलता का सारा श्रेय उनकी मेहनत और साधना को दिया।  डॉ. मुकेश अरोड़ा (सीनेट सदस्य, पंजाब विश्वविद्यालय, चंड़ीगढ़) ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी तथा कहा कि विद्यार्थियों की लगन और अध्ययनशीलता के परिणाम स्वरूप ही ऐसे परिणाम सामने आते हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि विभाग के विद्यार्थियों ने इस परिणाम के माध्यम से सिद्ध कर दिया कि चाहे कोरोना का आतंक अभी भी छाया है परंतु मानसिक रूप से  विद्यार्थी इससे उबरने लगे हैं। डॉ. सौरभ कुमार ने कहा कोरोना काल मे भी  विभाग के विद्यार्थियों ने टॉपर बनने की अपनी परंपरा को कायम करने में सफलता पाई है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर  टॉपर याचना शर्मा, रिंकू  और रजत सेठी तीनों का कहना है कि "हम भी साहित्य की लहर को आगे बढ़ाते हुए भाषा-साहित्य का प्रोफेसर बनकर आपने अध्यापकों का नाम रोशन करना चाहते है।" विद्यार्थियों ने कहा कि महाविद्यालय और विशेषकर हिन्दी विभाग में  विद्यार्थियों को मिलने वाला सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उनके लिए हमेशा लाभदायक रहा।  विभाग के अन्य प्रध्यापक डॉ. मोनिका जैन, डॉ. सौरभ कुमार, प्रो. सोनदीप, प्रो. इंद्रजीत पासवान ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों पर विभाग को गर्व है। 

Wednesday, October 30, 2013

MTSM College:हम किसी से कम नहीं

NCC कैंप मलौट: कई छात्रायों ने गोल्ड जीत कर किया सब को हैरान 
फाईल फोटो 
लुधियाना: 30 अक्टूबर 2013: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन): लुधियाना के पुराने कालेजों में से एक मास्टर तारा सिंह मेमोरोयल कालेज लगातार नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शिक्षा के साथ साथ यह कालेज एन सी सी में भी अपना नाम है। इस कालेज के "41 एनसीसी कैडेटस" ने मलौट में आयोजित दस दिवसीय शिविर में भी भाग लिया। कालेज के लिए यह कैंप बहुत ही उपलब्धियों भरा रहा। कालेज कि छात्रायों ने विभिन्न प्रतिस्प्रधायों में मेडल जीत कर कालेज का नाम रौशन किया।
ज़िंदगी में कदम कदम पर सामने आती चुनौतियों का मुकाबिला हंस कर करने कि कला सिखाता यह कैम्प यादगारी रहा। इस ऐतिहासिक अवसर पर इस कालेज की छात्रा सोनिया को गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुन लिया गया। रीना ने फायरिंग में गोल्ड मेडल जीत कर अपना लोहा मनवाया। इसी तरह ज्योति और निधि ने रस्साकशी में गोल्ड, मनु ने पोस्टर मेकिंग में गोल्ड और सोनिया ने टेबल टेनिस में गोल्ड जीत कर साबित किया हम किसी से कम नहीं। सीनियर कैडेटस कि प्रतियोगितायों में दलजीत कौर ने गोल्ड तथा तनु ने सिल्वर जीत कर दिखाया कि हम अभी भी आगे हैं।
कालेज की प्रिंसीपल डाकटर परवीन कौर चावला ने इस अवसर पर इन विजयी छात्रायों को बधाई दी और साथ ही याद दिलाया कि इस जीत को ज़िंदगी भर हर कदम पर बनाये रखना है। उन्होंने कालेज की एनसीसी इंचार्ज हरप्रीत को भी इस शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह जीत के इस सिलसिले को भविष्य में भी बनाये रखेंगी। कालेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान सवर्ण सिंह और सचिव कंवलइंद्र सिंह ठेकेदार ने भी छात्रायों को ख़ुशी के इस अवसर पर बधाई दी।