Showing posts with label Sanjay Sood. Show all posts
Showing posts with label Sanjay Sood. Show all posts

Tuesday, September 6, 2022

आर्य कॉलेज गर्ल्ज़ सेक्शन में मनाया गया शिक्षक दिवस

5th September 2022 at 07:17 PM

शिक्षकों के लिए गीत, कविताएं एवं अपने विचार प्रस्तुत किए गए 


लुधियाना: 5 सितंबर 2022: (संजय//एजुकेशन स्क्रीन)::

आर्य कालेज फॉर गर्ल्ज़ भी लुधियाना के जानेमाने शिक्षा संस्थानों में से एक है। इस शिक्षा संस्थान का प्रभाव पंजबा में तो है ही पूरे उत्तर भारत में महसूस किया जाता है। इस कालेज में भी शिक्षक दिवस पर विशेष आयोजन हुए। शिक्षक के महत्व की चर्चा हुई और उसकी साधना का भी ज़िक्र हुआ। 

इस बार के शिक्षक दिवस पर आर्य कॉलेज गर्ल्ज़ सेक्शन में आज बड़ी धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों के लिए गीत, कविताएं एवं अपने विचार प्रस्तुत करके इस दिवस को यादगार बना दिया। इन सभी रचनाओं और मंचित की गई आइटमों में एक ख़ास संदेश था। 

कालेज की छात्राओं ने इस दिवस पर यह प्रण लिया कि वे सब शिष्या की भूमिका में अपना उत्तम प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर आर्य कॉलेज प्रबंधकीय समिति की सचिव श्रीमती सतीशा शर्मा ने छात्राओं को शिक्षक दिवस का महत्व समझाते हुए इस दिवस से प्रेरणा लेने को कहा। कालेज प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म अहलूवालिया ने इस अवसर पर  छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी उत्तम शिक्षा ही हमारे लिए शिक्षक दिवस की सफलता है। कॉलेज इंचार्ज श्रीमती कुमुद चावला ने सभी छात्राओं को भविष्य में बहुत मेहनत करके अपने शिक्षकों का नाम रोशन करने के लिए कहा।

Monday, September 5, 2022

शिक्षक दिवस पर हुआ कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन

 5th September 2022 at 07:24 PM
SDP सी.से.स्कूल बस्ती जोधेवाल में भी गुरु सम्मान की प्रेरणा दी गई 
लुधियाना: 5 सितंबर 2022: (संजय//एजुकेशन स्क्रीन)::

पांच सितंबर को मनाया जाना वाला शिक्षक दिवस आज भी भारत में पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। स्कूलों को विद्या के मंदिर की तरह सजाया और पूजा जाता है। अध्यापक को गुरी की तरह सम्मान दिया जाता है। इस तरह का सुखद दृश्य बहुत से स्थानों पर देखने को मिला। 

एस डी पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती जोधेवाल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल प्रबंधक कमेटी  के प्रधान श्री बलराज भसीन जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चार्ट, कार्ड, कविता और गीतों के माध्यम से अपने अध्यापकों के प्रति आदर भाव व्यक्त किया। 

गौरतलब है कि शिक्षक दिवस भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णा के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। अंइस सब इतिहास के संबंध में विद्यार्थियों को डॉक्टर राधाकृष्णन जी के जीवन से पूरी तरह परिचित कराया गया। स्कूल  इंचार्ज श्रीमती इंदु खुराना ने भी सभी सहकर्मियों को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्हें गुरु का सम्मान करने का संदेश दिया।  इस तरह यह एक यादगारी अवसर बना रहा। 

Tuesday, July 19, 2022

मांगट के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खास आयोजन

 सकिट और पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम ज़रिए खोजी गई नई प्रतिभाएं 


लुधियाना
:19 जुलाई 2022: (एजुकेशन स्क्रीन ब्यूरो)::

ब्लॉक मांगट 2 के ब्लॉक स्तर पर सकिट और पोस्टर मेकिंग के मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखेवाल में करवाए गए। इन सभी मुकाबलों का परिणाम आज घोषित किया गया। इस परिणाम में सकिट में छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। सरकारी हाई स्कूल मत्तेवाडा से कोमलप्रीत कौर और टीम ने पहला स्थान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल  सेखेवाल से मनप्रीत सिंह मडार और टीम ने दूसरा स्थान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती जोधेवाल से सौम्या पाल और टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे मुकाबले में सकिट में 9 वी से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया इसमें  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती जोधेवाल से रमनजीत कौर और टीम ने पहला स्थान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदिरा पुरी से रीया रानी और टीम ने दूसरा स्थान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखेवाल से जसकरण सिंह और टीम ने दूसरा स्थान, सरकारी हाई स्कूल ससराली कॉलोनी से  सिमरन कौर और टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

पोस्टर मेकिंग  मुकाबलों में छठी से आठवीं  कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखेवाल से श्रेया वर्मा ने पहला स्थान, सरकारी मिडिल स्कूल मंगली टांडा से हरप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान,  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल  मानगढ़ से मोहित मान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में नौवीं से 12 वीं  कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांगट से भरत सिंह ने पहला स्थान, सरकारी  सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदिरा पुरी से रिया गुप्ता ने दूसरा स्थान, सरकारी हाई स्कूल कैलाश नगर से पिंटू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके आए हुए सभी  मेहमानों द्वारा इन बच्चों को  सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेखेवाल के प्रिंसिपल नरेश कुमार , कविता प्रतियोगिता न्यायाधीश पंजाबी मालकिन शासकीय हाई स्कूल कैलाश नगर श्रीमती कमलदीप वर्मा , एस एस मास्टर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कक्का गाँव से अवनीश कुमार, नारा लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक पंजाबी मिस्ट्रेस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंड़िया कलां से श्रीमती प्रभजोत कौर, साइंस मिस्टरैस गवर्नमेंट मिडिल स्कूल गोंसगढ़ से श्रीमती जगजीत कौर, सुंदर लेखन प्रतियोगिता की जज पंजाबी मिस्टर गवर्नमेंट हाई स्कूल जमालपुर अवाना से श्रीमती रविंदर कौर, पंजाबी मिस्टर गवर्नमेंट हाई स्कूल खासी कलां से श्रीमती सुरिंदर कौर उपस्थित हुये।