Friday, March 19, 2021

डी डी जैन कॉलेज फॉर वुमन की छात्राओं ने किया कमाल

19th March 2021 at 3:42 PM

 वेब डिजाइनिंग और मल्टीमीडिया में भी लोहा मनवाया 


लुधियाना
: 19 मार्च 2021: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन):: 

देवकी देवी जैन मेमोरियल  कालेज फॉर वीमेन लुधियाना के उन पुराने  है जिन्होंने शिक्षा  में कई कई नए नए रेकार्ड कायम किये हैं।  इस बार इस कालेज की छात्राओं ने वेब डिज़ाइनिंग और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में भी कमाल दिखाया है। गौरतलब कि इस क्षेत्र में लड़कों का दबदबा काफी लम्बे समय से चला आ रहा है। इन्हीं लड़कों ने बड़े हो कर इस दबदबे   पुरुषों के वर्चस्व का क्षेत्र बनाया लेकिन अब पुरुषों को चुनौती दे रही हैं कालेज की छात्राएं। 

देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन की छात्राओं ने वेब डिजाइनिंग और मल्टीमीडिया ऐड-ऑन कोर्स में एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा में विश्वविद्यालय में  9 स्थान हासिल किए तथा अच्छा प्रदर्शन कर कॉलेज  का  नाम रोशन किया। दिव्यांशी ने 89.5% अंक हासिल करके यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया। कीर्ति वर्मा ने 86.5% अंक हासिल करके विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया, मुस्कान वर्मा ने 86% अंक हासिल करके विश्वविद्यालय में 4 वां स्थान हासिल किया। सिमरनवीर, ज्योति, मोनिका, पुष्पा कुमारी और श्वेता ने विश्वविद्यालय में क्रमशः 6 वां, 7 वां, 8 वां और 9 वां स्थान प्राप्त किया।

श्री सुखदेव राज जैन, कॉलेज प्रबंध समिति के चेयरमैन, श्री नंद कुमार जैन (अध्यक्ष), श्री  विपन कुमार जैन (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),  श्री बांके बिहारी लाल जैन (उपाध्यक्ष), श्री राजीव जैन (सचिव) , श्री  अजय जैन , श्री  राकेश जैन (संयुक्त सचिव), श्री  धर्म कीर्ति जैन (मैनेजर), श्री अशोक कुमार जैन (कैशियर) और डॉ श्रीमती सरिता बहल, कॉलेज की प्रिंसिपल ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर छात्रों को बधाई दी और उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यदि इन लड़कियों को  परिवारों ने मौका दिया तो ये लड़कियां बड़ी हो कर  कमाल के रेकार्ड को कायम रखेंगी। उल्लेखनीय है की बहुत सी लड़कियों  से उनके परिवार शादी होते सभी प्रतिभाओं को विकसित होने से रोक देते हैं। इस तरह लड़कियां  निपुण हो कर भी पिछड़ जाती हैं। उम्मीद है ये लड़कियां अपनी सीखी हुई इस कला से परिवार, कालेज, समाज और  रौशन करेंगी। याद रखना होगा कि इस क्षेत्र  में अच्छी आमदनी वाले रोज़गार के बहुत से मौके हैं। 

ई-धनक में 47 स्कूलों के 1083 छात्रों नें लिया भाग

19th March 2021 at 2:45 PM

 सीटी यूनिवर्सिटी ने कराया विशेष आयोजन 

लुधियाना: 19 मार्च 2021: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन)::

सीटी यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन इंटर स्कूल इवेंट ई-धनक 2021 का आयोजन करवाया गया। इस में 47 स्कूलों के 1083 छात्रों नें भाग लिया। इवेंट की शुरूआत सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरैक्टर मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह एंव वाइस चांस्लर डा. हर्ष सदावर्ती ने की। 

इस इवेंट में सीटी सुर सरताज, इंडियन हैरिटेज डांस (फोल्क डांस), पेंटिंग,  पोस्टर मेकिंग, रंगोली मेकिंग, क्बिज, क्ले माडलिंग एंव प्रोजैक्ट डिस्पले आदि कुल 16 प्रतियोगिताएं करवाई गइ। जिनमें गुरू नानाक इंटरनैश्नल स्कूल, बाबा गंढा सिंह सीनियर स्कैंडरी स्कूल, एच. एम. वी कॉन्वेंट स्कूल लुधियाना, एस. डी. एन इंटरनैश्नल स्कूल आदि के छात्रों नें भाग लिया।

सोलो डांस में गुरू नानाक इंटरनैश्नल स्कूल का एकप्रीत सिंह, डिबेट में गुरू नानाक इंटरनैश्नल स्कूल की तनवीर कौर एंव रवनीत कौर, स्टोरी बिलडिंग में अमृत इंडो कनेडियन स्कूल का हर्षित नहरा, डैक्लामेशन में स्नेहा सिंह और फेस पेंटिंग में एच. एम. वी कॉनवेंट सीनियर स्कैंडरी स्कूल बस्ती जोडेवाल के छात्र पहले स्थान पर रहे। विजेताओं को इनाम राशी दी गई। 

सीटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांस्लर डा. हर्ष सदावर्ती ने इस समारोह का मक्सद समझाते हुए कहा कि कोविड-19 की वजह से वेशक ही हम सबको एक बड़ा धक्का लगा है पर हम तब भी हुनर की सराहना करने से पीछे नहीं हटे। वायर्स के संक्रमण से बचने के लिए ऑनलाइन तरीके से सिक्षा एंव कुछ नया सीखने की चाह को •िांदा रखा। इसी के चलते छात्रों में छुपे हुनर को बाहर निकालने के लिए इ-धनक का आयोदन करवाया गया।

सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी व , मैनेजिंग डायरैक्टर मनबीर सिंह ने छात्रों को बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया।

Monday, March 8, 2021

प्रताप कालेज में भी छाई रही महिला सशक्तिकरण की आवाज़

 महिला पत्रकारों का सम्मान भी किया गया 


लुधियाना: 8 मार्च 2021: (एजुकेशन स्क्रीन डेस्क)::

कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है.....! 

इसी संदेश और संकल्प को दोहराया गया आज लुधियाना की हंबड़ां रोड पर स्थित अग्रणी शिक्षण संस्था प्रताप कालेज आफ ऐजुकेशन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया जिसमें प्रगतिशील शायर कैफ़ी आज़मी की शायरी को बनाते  सबंधित मुद्दों की चर्चा शायरी के रंग में छायी रही। इसी के साथ ही श्री गुरुनानक देव जी की गुरु बाणी के हवालों से भी महिला सम्मान को बहुत ही रचनात्मक अंदाज़ में याद दिलाया गया। इसके साथ ही शिक्षा की रफ्तार  तेज़ी  पर भी काम हुआ। 

गौरतलब है कि लुधियाना में पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित बी.एड. तथा एम.एड.के साथ साथ एस.सी.ई.आर.टी.द्वारा संचालित डी.एल.एड. की कक्षाएं लाकडाउन के बाद दोबारा लगनी शुरू हो गई है। इस तरह यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति पर है। 

शिक्षा व्यवस्था में कोविड से बचाव के सारे उपाय अपनाकर इसे पुनः सुचारू रूप से चलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।विभिन्न शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करते हुए कालेज परिसर में लगातार कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी उपलक्ष्य में 8 मार्च 2021 को कालेज परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लुधियाना के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों की महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को विशेष रूप से पर्दे के पीछे रहकर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए सम्मान दिया गया।

कालेज के डायरेक्टर डा.बलवंत सिंह तथा कालेज प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र की महिला पत्रकार मनप्रीत कौर , दैनिक सवेरा समाचार पत्र की पत्रकार रजनी जलोटा, हिंदुस्तान टाइम्स की  वरिष्ठ महिला पत्रकार दीपा शर्मा, पंजाब स्क्रीन से कार्तिका सिंह का कालेज परिसर में स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा.रमेश इंद्र कौर बल मैडम को "लाइफ टाइम अचीवमेंट" सम्मान देकर सम्मानित किया गया।सभी उपस्थित महिला पत्रकारों को "अवार्ड आफ आनर "देकर सम्मानित किया गया।कालेज की आई.सी.टी.विषय की सहायक शिक्षिका श्रीमती किरण बत्तीजा को अवार्ड आफ एक्सीलेंस"से सम्मानित किया गया।

कालेज डायरेक्टर डा.बलवंत सिंह ने इन सभी महिला पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान का वर्णन करते हुए उनको सम्मानित किया। कालेज की प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर ने इन सभी सशक्त महिलाओं की कालेज परिसर में उपस्थिति को उनके द्वारा किए गए नारी दिवस आयोजन की सफलता माना।

कालेज की सहायक शिक्षिका बलविंदर कौर ने सफलतापूर्वक मंच संचालन किया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कविता, स्पीच आदि द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए। कालेज की सहायक शिक्षिका श्रीमती पूनम बाला ने स्वरचित कविता द्वारा  नारी विषयक भावाभिव्यक्ति भी की। कार्यक्रम के अंत में कालेज प्रिंसिपल डा.मनप्रीत कौर ने सभी का धन्यवाद किया। 

Thursday, February 11, 2021

GCG की छात्रा परिषद का 2019-20 का स्तर समाप्त

Thursday: 11th February 2021: 6:55 PM: WhatsApp

 बढ़िया कारगुज़ारी दिखाने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित 


लुधियाना
: 11 ਫਰਵਰੀ 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

लुधियाना में स्थित लड़कियों के राजकीय कालेज में एक बार फिर अलग अलग कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो।  गौरतलब है कोरोना काल में कोविड-19 के चलते इस तरह के सभी आयोजन बंद हो गए थे। कोरोना की  स्थिति कुछ नियंत्रण में आने के बाद इन आयोजनों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। कालेज की छात्रा परिषद का 2020-21 का स्तर समाप्त होने को आया तो इसे यादगारी बनाने के लिए एक  सादा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कालेज के जन प्रशासन की छात्रा कौंसिल में सक्रिय छात्राओं को सम्मनित भी किया गया। इस अवसर पर कालेज की प्रिंसिपल डाक्टर सुखविंदर कौर, जन प्रशासन विभाग की प्रमुख प्रोफेसर बलजीत कौर और प्रोफेसर शर्मा भी मौजूद रहे। परिषद की सदस्य छात्राएं मुस्कान जैन, तानिया, सुप्रीत आनंद, अलीशा छाबड़ा और अश्मीत कौर को उनकी सेवाओं के लिए ट्राफियां और प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया। 

इस सफल कार्यक्रम के अवसर पर कालेज की प्रिंसिपल डाक्टर सुखविंदर  कौर ने छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और कहा कि छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेते रहना चाहिए। इसी से उनकी शख्सियत में हर तरह से विकास होगा। प्रोफेसर बलजीत कौर और प्रोफेसर दिनेश शारदा ने भी छात्राओं की हौंसला अफ़ज़ाई की।

Friday, February 5, 2021

शिक्षित व्यक्ति ही देश के उत्थान में दे सकता है अपना योगदान

CJM प्रीति सुखीजा ने की हैल्पिंग हैंडज़ क्लब की हौंसला अफ़ज़ाई 


लुधियाना
: 5 फरवरी 2021: (कार्तिका सिंह//एजुकेशन स्क्रीन):

विकास के दावे तो अक्सर बहुत से किए जाते हैं लेकिन समाज की वास्तविक स्थितियां परस्थितियां उन दावों के अक्सर बिलकुल विपरीत होती हैं। आज भी समाज का एक बहुत बड़ा हिस्सा अभावों भरी ज़िंदगी जीने के लिए मजबूर नज़र  आता है। ज़िंदगी के हर कदम पर एक जंग लड़ता हुआ यह वर्ग ही हमारी धरती और देश का वह हिस्सा है जिसे हमारे सहयोग की सर्वाधक आवश्यकता है। इस हकीकत के बावजुद ज़िंदगी  की असली जंग लड़ते हुए इन योद्धाओं को हम हर बार भूल जाते हैं। हमें धर्मस्थल भी याद रहते हैं और राजनीतिक मंच भी लेकिन दुःख, दर्द और गमों की आंधियों में भी मुस्कराते हुए इन बहादुर लोगों को हम अक्सर भूल जाते हैं। इस बार फिर हमें इन की याद दिलाई है हैल्पिंग हैन्डज़ क्लब  की सक्रिय टीम ने। गौरतलब है कि यह टीम कई बरसों से रमन गोयल और उनके साथियों की अगवानी में सरगर्म है। कभी फीस  माफ़ी, कभी बुक क्लब, कभी वर्दियां, कभी बूट,  लिए वस्त्र और कभी ज़रूरत की अन्य चीज़ें ज़रूरतमंद छात्रों तक पहुंचाना इस टीम का मुख्य मकसद रहता है। यह टीम कभी गुरुनानक भवन में नज़र आती, कभी पंजाबी भवन में, कभी स्कूलों और कालेजों में, कभी पीएयू के किसान मेलों में और कभी किसी अन्य स्थान पर। 

इस बार का आयोजन हुआ संगळा शिवाला चौंक में जहांइस संगठन का कार्यालय है। समाजसेवी संस्था हेल्पिंग हैंडस क्लब के संगला शिवाला  चौक स्थित श्री शिक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सीजेएम व सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी श्रीमती प्रीति सुखीजा जी का स्वागत संस्था के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। संस्था के संस्थापक प्रधान रमन गोयल, शशि भूषण गोयल ,सीनियर उप प्रधान सुभाष सूद  मुख्य सचिव एडवोकेट पवन शर्मा , कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता व महिला शाखा की प्रधान इंदु खुराना , उपप्रधान ललिता लाम्बा ने मुख्य अतिथि के साथ ज्योति प्रज्वल्लन कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यकम में सीजेएम प्रीति सुखीजा ने सदस्यों को जिला कानूनी सेवाएं व फ्री लीगल एड के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी को इंसाफ मिलना चाहिए और उसके लिए जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से मुफ्त वकील मिलने तक की सुविधाएं उपलब्ध है उसके पश्चात उन्होंने संस्था के विद्यार्थियों को कोर्स कंप्लीट होने पर बधाई देते हुए सर्टिफिकेट वितरित किए व उनके मंगल भविष्य की कामना की। सीजीएम प्रीति सुखीजा ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा दी जा रही सेवाएं अत्यंत सराहनीय है और हम हमेशा संस्था के साथ हैं। इस अवसर पर राकेश सिंगला, अवनीश मित्तल, दीपक जैन, जगदीप सिंह मोगैंबो, डॉ वीरेंद्र कुमार , संजय गुप्ता, ज्योति गुप्ता, इमेज गर्ग बृजेश उप्पल, बॉबी शर्मा, प्रवेश मक्कड़, प्रेम कुमार, विजय कपूर, सुगंधी गोयल, रजनी सिंगला, वर्षा शर्मा, राजवंत कौर, आरती सोनी और श्रुति खरबंदा आदि व कई छात्र उपस्थित थे।

आप अगर अभी तक इस संगठन के सम्पर्क में नहीं आये तो देर मत कीजिये। आपके सहयोग से इस संगठन की टीम को और बल  मिलेगा।   

Wednesday, December 23, 2020

SCD: याचना शर्मा ने 85.87% के साथ पहला स्थान पाया

 एस. सी. डी. कॉलेज के छात्रों के नाम स्वर्ण और रजत पदक 

लुधियाना: 23 दिसंबर 2020: (कार्तिका सिंह// एजुकेशन स्क्रीन )::
स्नातकोत्तर हिंदी विभाग एवं शोध-केन्द्र,
सतीश चंद्र धवन राजकीय महाविद्यालय के एम.ए हिंदी चौथे समैस्टर के विद्यार्थियों ने पंजाब विश्वविद्यालय की मेधा सूची में अपना स्थान बनाते हुए कॉलेज का नाम चमकाया किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी टाॅपर लिस्ट में कॉलेज की मेधावी छात्रा याचना शर्मा ने 85.87 प्रतिशत अंक प्रात करते हुए यूनिवर्सिटी मे पहला स्थान पाया और अपने लिए स्वर्ण पदक पक्का किया। 
रिंकू कुमारी 
इसी तरह
रिंकू कुमारी (84.18%) ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक की दावेदारी पक्की की।  रजत सेठी (82.31%) ने सातवां स्थान हासिल किया। हिंदी विभाग के इस परिणाम से समूचे कॉलेज में खुशी की लहर देखने को मिली। प्रिंसिपल डॉ. धर्म सिंह संधू ने इस शानदार परिणाम हेतु हिंदी विभाग को बधाई दी और कहा कि हिन्दी विभाग के विद्यार्थी हर सेमेस्टर में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में अपना स्थान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के100 वर्ष के ऐतिहासिक यात्रा में सफलता का एक पन्ना और जोड़ दिया है। विद्यार्थियों ने इस सेमेस्टर में भी केवल हिंदी विभाग का ही नहीं अपितु संपूर्ण कॉलेज का नाम रोशन किया है।  विभागाध्यक्ष  प्रो.(डां.)अश्वनी भल्ला ने विद्यार्थियों की सफलता का सारा श्रेय उनकी मेहनत और साधना को दिया।  डॉ. मुकेश अरोड़ा (सीनेट सदस्य, पंजाब विश्वविद्यालय, चंड़ीगढ़) ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी तथा कहा कि विद्यार्थियों की लगन और अध्ययनशीलता के परिणाम स्वरूप ही ऐसे परिणाम सामने आते हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि विभाग के विद्यार्थियों ने इस परिणाम के माध्यम से सिद्ध कर दिया कि चाहे कोरोना का आतंक अभी भी छाया है परंतु मानसिक रूप से  विद्यार्थी इससे उबरने लगे हैं। डॉ. सौरभ कुमार ने कहा कोरोना काल मे भी  विभाग के विद्यार्थियों ने टॉपर बनने की अपनी परंपरा को कायम करने में सफलता पाई है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर  टॉपर याचना शर्मा, रिंकू  और रजत सेठी तीनों का कहना है कि "हम भी साहित्य की लहर को आगे बढ़ाते हुए भाषा-साहित्य का प्रोफेसर बनकर आपने अध्यापकों का नाम रोशन करना चाहते है।" विद्यार्थियों ने कहा कि महाविद्यालय और विशेषकर हिन्दी विभाग में  विद्यार्थियों को मिलने वाला सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उनके लिए हमेशा लाभदायक रहा।  विभाग के अन्य प्रध्यापक डॉ. मोनिका जैन, डॉ. सौरभ कुमार, प्रो. सोनदीप, प्रो. इंद्रजीत पासवान ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों पर विभाग को गर्व है। 

Sunday, November 29, 2020

मध्यप्रदेश में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे

कक्षा 9 वीं से 12वीं तक की कक्षाएं आंशिक रूप से लगेंगी


भोपाल: 28 नवंबर 2020: (मध्यप्रदेश स्क्रीन)::

स्कूल शिक्षा विभाग द्वार जारी आदेशानुसार कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 9 वीं से 12वीं तक की कक्षाएं आंशिक रूप से लगेंगी। विद्यार्थियों के शंका-समाधान के लिए स्कूल नियमित रूप से निर्धारित समय तक खुले रहेंगे।